South की एक्ट्रेस Meena के पति विद्यासागर का हुआ निधन, कई महीनों थी ये गंभीर बीमारी

आज यानी 29 जून की सुबह एक्ट्रेस मीना के पति विद्यासागर का निधन हो गया है जिसकी वजह से पूरी इंडस्ट्री में शोक का माहौल बना हुआ हैं।

South Actress Meena Husband Passes Away: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस मीना (Actress Meena) से जुडी एक बेहद ही दुखद खबर सामने आईं हैं। दरअसल आज यानी 29 जून की सुबह एक्ट्रेस के पति विद्यासागर का निधन हो गया है जिसकी वजह से पूरी इंडस्ट्री में शोक का माहौल बना हुआ हैं। किसी का दुनिया से यू चले जाना बेहद दुःखद होता है और ये वही महसूस कर सकता है जिसने अपने किसी करीबी को खोया हो।

खबरें ऐसी है कि एक्ट्रेस मीना (South Actress Meena Husband) के पति विद्यासागर (Vidyasagar Passes Away) कई महीनों से बीमार थे। उनके फेफड़ों में इन्फेक्शन था और पिछले कुछ महीनों से इलाज भी चल रहा था। मिली जानकरी के मुताबिक, कुछ हफ्ते पहले ही डॉक्टरों ने विद्यासागर के फेफड़ों को ट्रांसप्लांट करने का फैसला लिया था लेकिन डोनर मिलने में परेशानी आ रही थी, क्योंकि यह ब्रेन डेड मरीजों से संभव था। ऐसे में तब तक डॉक्टरों ने दवाओं से इलाज कर स्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश की थी। लेकिन बदकिस्मती से वो उन्हें बचाने में कामयाब नहीं रहे। निधन की जानकारी एक्टर सरथकुमार ने ट्वीट करके दी और मीना और उनके परिवार के लिए सहानभूति व्यक्त की।

बता दे, एक्ट्रेस मीना (Actress Meena Husband Passes Away) के पति के अचानक निधन से उनके चाहने वाले ही नहीं, बल्कि पूरी साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई हैं। सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस के फैंस और कई सेलेब्स विद्यासागर के निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार आज यानी 29 जून को ही किया जाएगा। मालूम हो कि, विद्यासागर पेशे से बेंगलुरु के एक बिजनेसमैन थे। एक्ट्रेस मीना और विद्यासागर साल 2009 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की 11 साल की एक बेटी है जिसका नाम नैनिका हैं।

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरूआत करने वाली मीना बाद में लीड एक्ट्रेस के तौर पर 90 से 2000 के दशक तक इंडस्ट्री पर छाई रहीं। एक्ट्रेस ने लगभग हर बड़े साउथ सुपरस्टार के साथ काम किया है। एक्ट्रेस ने कई दशक से इंडस्ट्री पर राज करती आ रही हैं।

ये भी पढ़ें: Udaipur हत्याकांड पर बॉलीवुड सेलेब्स का फूटा गुस्सा Kangana Ranaut और Anupam Kher समेत कई सेलेब्स का आया रिएक्शन

ताज़ा ख़बरें