Rekha: 70 साल की हुई सदाबहार खूबसूरत एक्ट्रेस, जानते हैं कौन था एक्ट्रेस का पहला और आखिरी प्यार

अभिनेत्री रेखा आज अपना 70वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर चलिए जानते हैं कि रेखा का पहला और आखिरी प्यार कौन था

Rekha Birthday Special The Story Of First & Last Love: रेखा को हिंदी सिनेमा की सदाबहार एक्ट्रेस माना जाता है। वो एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो समय के साथ और खूबसूरत होती जा रही हैं। हिंदी सिनेमा की ये सदाबहार एक्ट्रेस आज अपना 70वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। इस उम्र में भी रेखा ने अभी हाल ही में संपन्न हुए आईफा पुरस्कार समारोह में हिंदी सिनेमा के क्लासिक गानों पर जमकर कई मिनटों तक लगातार नाची थी और उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। रेखा के इस उम्र में इस तरह डांस करने पर लोग उनकी जमकर तारीफे कर रहे थे। एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर में भले ही एक मिसाल कायम की है, लेकिन जब बात रेखा के निजी जीवन की आती है, तब उनकी जिंदगी इससे बिलकुल अलग दिखती हैं। चेहरे पर मुस्कुराहट के साथ मीडियो के कैमरों को पोज देने वाली एक्ट्रेस के जीवन में गम ही गम है। फिर भी वो लोगों के सामने बिंदास नजर आती हैं।

Rekha के फिल्मी सफर की बात करें, तो उन्होने बचपन से ही काम करना शुरू कर दिया था। हालाकि वो फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थी लेकिन उन्हे मार मार कर यहां काम करने के लिए धकेल दिया गया था। जब रेखा हिंदी सिनेमा में आई, तो उनकी पहली ही फिल्म अंजाना सफर से ही विवादों का सिलसिला शुरू हो गया था। जानकारी के मुताबिक अभिनेता बिश्वजीत ने उन्हे जबरदस्ती किस कर लिया था, पर क्या आप जानते हैं कि रेखा का पहला प्यार कौन था। कहते हैं कि नवीन निश्चल रेखा का पहला प्यार थे लेकिन यासिर उस्मान की किताब रेखा द अनटोल्ड स्टोरी के मुताबिक जीतेंद्र रेखा का पहला प्यार थे।

हालाकि जीतेंद्र शोभा के प्रति अपने कमिटमेंट को देखते हुए पीछे हट गए थे। जीतेंद्र के बाद रेखा का दिल विनोद मेहरा पर आ गया था। कहते हैं रेखा ने विनोद मेहरा से शादी भी की थी, लेकिन विनोद मेहरा की मां की वजह से रेखा खुद ही विनोद मेहरा की जिंदगी से बाहर चला गई थी। उस समय रेखा ने अपने कई इंटरव्यू में कहा था कि विनोद मेहरा उनके शुभचिंतकों में से एक रहे हैं। इसके बाद रेखा किरण कुमार पर फिदा हो गई थी। किरण कुमार से ब्रेकअप के बाद रेखा अमिताभ बच्चन के काफी करीब आ गई थी। ये दोनों दो अंजाने के सेट पर पहली बार मिले थे।

यश चोपड़ा की फिल्म सिलसिला में जब आखिरी बार स्क्रीन पर ये जोड़ी साथ आई, तो इनके प्यार का सिलसिला वहीं थम गया। कुछ समय बाद जानकारी मिली कि रेखा ने मुकेश अग्रवाल नाम के एक बिजनेसमैन से शादी कर ली है। शादी के कुछ सालों बाद मुकेश अग्रवाल के सुसाइड की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। इसके बाद रेखा फिर अकेली हो गई। रिपोर्ट्स की माने तो रेखा का आखिरी और चौंकाने वाला अफेयर नब्बे के दशक में सामने आया वो भी बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ। कहा जाता है कि फिल्म की शूटिंग के वक्त दोनों काफी करीब हो गए थे। हालाकि इस अफेयर पर दोनों ने कभी खुलकर कुछ भी नहीं कहा और अक्षय कुमार अपनी जिंदगी में आगे बढ गए।

ये भी पढ़ें: Ranveer Singh ने Tiger Shroff को बताया अपना Man Crush, सोशल मीडिया पर यूजर्स ले रहे हैं मजे, बोले Deepika को सौतन मिल गई…

Latest Posts

ये भी पढ़ें