Ranveer Singh Calls Tiger Shroff His Man Crush: हाल में रोहित शेट्टी, अजय देवगन और जियो स्टूडियो के संयुक्त वेंचर में बनी फिल्म सिंघम अगेन का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस मौके पर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ जहां करीना कपूर, अजय देवगन मौजूद रहे, वहीं रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ भी नजर आए। सिंघम अगेन रोहित शेट्टी की सिंघम फ्रेंचाइजी की फिल्म है। जिसमें एक बार फिर से क्लाइमैक्स में सिंघम के सारे पुलिस वाले अभिनेता एक साथ नजर आएंगे। तो वहीं पहली बार इस फिल्म में लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण व टाइगर श्रॉफ भी इस फिल्म में धमाल मचाते नजर आने वाले हैं। करीब 5 मिनट के इस ट्रेलर में एक मल्टीस्टारर कास्ट से सजी फिल्म का औरा देखने को मिला है। जिसमें एक बार फिर से आज की सीता को लेने सारे पुलिस वाले श्रीलंका जाते हैं और वहां मौजूद रावण से मुकाबला करते हैं।
Ranveer Singh ने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सभी से जमकर मस्ती की है। सबसे पहले रणवीर सिंह ने अजय देवगन की एक मशहूर फिल्म का गाना गाकर उन्हे इंप्रेस करने की कोशिश की और बाद में अपने दोस्त अर्जुन कपूर को किस कर अपना प्यार दर्शाया और कहा कि करीब 10 सालों बाद दोनों एक साथ फिर से किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा बाजीराव मस्तानी एक्टर ने कहा कि उन्हे टाइगर श्रॉफ के व्यक्तित्व में काफी खास दिखता है। अगर किसी पुरूष की बात करें, तो टाइगर श्रॉफ मेरे पहले मैन क्रश हैं। जिसे मैं दिलों जान से चाहूंगा। रणवीर सिंह से इस तरह की तारीफ सुन टाइगर काफी इमोशनल हो गए। आपको बता दें कि इस फिल्म में जैकी श्रॉफ भी एक अहम किरदार में हैं।
रणवीर सिंह के टाइगर को मैन क्रश कहने को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रणवीर से इस वायरल वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है कि दीपिका को सावधान रहना पड़ेगा। उन्हे अब सौतन मिल गई है। इसके अलावा एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि इससे दीपिका नाराज हो जाएंगी और गुस्से में रणवीर से कहेंगी कि जाओ उसी से बात करो ना, मैं कौन हूं। आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने पोस्टर में दीपिका पादुकोण को देखकर कहा कि बच्ची की वजह से वो यहां नहीं आ सकी है। पर इसके लिए मैं रोहित शेट्टी को शुक्रिया कहना चाहूंगा कि उन्होने दीपिका को मासी लेडी सिंघम बना दिया है। मेरी वाइफ दीपिका मासी लेडी सिंघम है।
जानकारी के मुताबिक ये फिल्म इस दीवाली पर रिलीज होने वाली है। जिसमें सभी बड़े सितारे एक लाइन में दिखेंगे। वैसे तो ये फिल्म अजय देवगन और करीना कपूर के ईर्द गिर्द बुनी गई है लेकिन इन दोनों को मुसीबत से बचाने के लिए सिंघम, सूर्यवंशी के अलावा टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण नजर आएंगे। फिल्म का क्लाइमैक्स लंका में होगा। जहां सिंघम फ्रेंचाइजी के सभी कॉप्स रावण को जलाएंगे और मां सीता को उसके चंगुल से छुड़ाकर लाएंगे।
ये भी पढ़े: 120 Bahadur: अभिनेता Farhan Akhtar ने लद्दाख से शेयर की शानदार BTS तस्वीरें