Pradeep Pandey Chintu की अगली फिल्म Chintu Ki Dulhania का पहला लुक जारी, Chandan Singh निर्देशित कर रहे हैं फिल्म

भोजपुरी के शानदार अभिनेता प्रदीप पांडेय की अगली फिल्म का नाम है चिंटू की दुल्हनिया। इस फिल्म का पहला लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है

Pradeep Pandey Chintu Ki Dulhania First Look Out: जॉली हिट्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही नई भोजपुरी फिल्म ‘चिंटू की दुल्हनिया का मुंबई में फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। फिल्म के निर्देशक चन्दन सिंह ने बताया कि यह भोजपुरी फिल्म चिंटू की दुल्हनिया एक कॉमेडी हॉरर फिल्म है। जिस की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश में की गई है। देसी धुन म्यूजिक पर इसका ट्रेलर जल्द रिलीज की जाएग। सिनेमाघरों में फिल्में देखना हर किसी को पसंद है। हॉरर फिल्मों में अब डर के साथ दर्शकों को हंसाने की भी कोशिश होती है।

हॉरर में कॉमेडी का तड़का लगाकर फिल्म मेकर्स को बहुत फायदा होता है, जो लोग हॉरर मूवी नहीं देखते पर कॉमेडी देखते हैं वह भी हॉरर कॉमेडी फिल्में देखना पसंद करते हैं। आज के समय में सिनेमाघरों में लोग अपनी पसंद के कंटेंट को देखना चाहते हैं। इन कंटेंट में कॉमेडी, हॉरर कॉमेडी, रोमांटिक और सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में शामिल है।

फिल्म के मुख्य कलाकारों में प्रदीप पांडेय चिंटू, यामिनी सिंह, शिल्पी राघवानी, प्रमोद माउथो, राम सूजन सिंह रश्मि शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, सोनिया मिश्रा, नेहा सिंह, कृष्णा कुमार सोनी, महेश आचर्य, मनोज दिवेदी, पूर्वी अमन सिंह चौहान, नन्द किशोर, अभय झा, मेहनाज़ श्रॉफ, देव सिंह, सिप्पी भट्ट, अंकित चौहान, विशाल सिंह रॉकी और मोहित कनोजिया आदि है।

जॉली हिट्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस भोजपुरी फिल्म ”चिंटू की दुल्हनिया” के निर्माता मुकेश जवाहिर चौहान, लेखक वीरू ठाकुर, छायांकन समीर सय्यद, एक्शन दिलीप यादव, डांस कानू मुखर्जी रामदेवन और संगीत राजेश प्रसाद ने तैयार किया है। फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

ये भी पढ़े: भोजपुरी फिल्मों की टीआरपी क्वीन Sanjana Pandey की फिल्म गवनवा के साड़ी ने मचाई धूम, एक्ट्रेस के अभिनय की हो रही है जमकर तारीफ

Latest Posts

ये भी पढ़ें