Pankaj Kapur Exclusive Interview On Halla Bol & Shahid Kapoor: 29 मई 1954 को लुधियाना में जन्मे अभिनेता पंकज कपूर अब 70 साल के हो गए हैं। पंकज कपूर को इंडस्ट्री में आज उनके बेहतरीन अदाकारी के लिए जाना जाता है। जानकारी के मुताबिक पंकज पढाई में बहुत अच्छे थे और इंजीनियरिंग छोड़ अभिनय की दुनिया को अपना मुकद्दर बना लिया। पंकज ने पहले एनएसडी से बाकायदा अभिनय की ट्रेलिंग ली और इसके बाद थिएटर व टीवी की दुनिया में अपना नाम कमाया। टीवी शो ऑफिस ऑफिस और करमचंद जैसे जाजूसी शो से लोगों के दिलों में बस गए।
80 के दशक में पंकज कपूर ने हिंदी सिनेमा के सामान्तर फिल्मों में काम किया। जिसमें गांधी,मंडी व खामोश जैसी फिल्में थी। पंकज को अभिनय की पाठशाला कहा जाता है। पंकज कपूर 2008 में रिलीज हुई ऐसी ही एक फिल्म हल्ला बोल में नजर आए थे। जिसमें अजय देवगन व विद्या बालन लीड रोल में थे। पंकज कपूर ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि इस तरह की फिल्में समाज को एक मेसेज देती हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए पंकज ने कहा कि इस फिल्म में पहले वो डाकू थे लेकिन बाद में ह्रदय परिवर्तन होने के बाद एक एक्टिंग ग्रुप बनाकर लोगों को जागरुक करते हैं। ये फिल्म समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाप आवाज उठाई जाती है।
अजय देवगन व विद्या बालन के साथ काम करने के अपने अनुभव को शेयर करते हुए पंकज कपूर ने कहा कि दोनों ही जमीन से जुड़े हुए कलाकार हैं। सभी से निर्देशक राजकुमार संतोषी ने काम अच्छा काम कराया है। हल्ला बोल 2008 में रिलीज हुई लेकिन बॉक्स पर उतना धमाल नहीं कर पाई थी। अपने इसी इंटरव्यू में पंकज कपूर ने अपने बेटे शाहिद कपूर के बारे में कहा कि अभी शाहिद कपूर जवान और नये हैं लेकिन जैसे जैसे वो काम करेंगे, उनमें और निखार आता जाएगा। आपको बता दें कि शाहिद की उस समय जब वी मेट फिल्म रिलीज हुई थी। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।
पंकज कपूर ने बेटे शाहिद कपूर को एक अच्छा इंसान भी बताया है। शाहिद की जब वी मेट 2007 में रिलीज हुई थी। जिसमें करीना कपूर लीड रोल में थी। इसे इम्तियाज अली ने निर्देशित किया था। पंकज कपूर ये पूरा इंटरव्यू आप लहरें पोडकास्ट यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। पंकज और शाहिद कपूर शानदार और मौसम फिल्मों में एक साथ नजर आए थे।