Manmohan Desai Unknown Facts: मसाला फिल्मों का जादूगर कहे जाने वाले फिल्ममेकर मनमोहन देसाई की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर चलिए जानते हैं कि मनमोहन देसाई के फिल्म करियर और उनके दुखद निधन के बारे में, जो आज भी एक पहेली है। मनमोहन देसाई को गुजरे करीब 32 साल हो गए हैं, लेकिन उनकी मौत कैसे हुई, इसका रहस्य आज भी बरकार है। वैसे बात अगर मनमोहन देसाई की करें, तो उन्होने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत हिंदी सिनेमा के पहले शोमैन राज कपूर के साथ की। फिल्म का नाम था छलिया। 1960 में रिलीज इस फिल्म में राजकपूर के साथ थी नूतन। अपनी पहली ही फिल्म में राजकपूर और नूतन जैसी टॉप के कलाकारों को निर्देशित करने के बाद मनमोहन देसाई का हौसला तब और बढ़ गया। जब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो गई। इसके बाद तो मनमोहन देसाई ने कभी पीछे मुडकर नहीं देखा। अपने पूरे करियर में मनमोहन देसाई ने शम्मी कपूर,शशि कपूर,रणधीर कपूर,धमेंद्र,जीतेंद्र और अमिताभ बच्चन के साथ कई शानदार मसाला फिल्मों का निर्देशन कर लोगों का मनोरंजन किया।
अपनी फिल्मों में बिना किसी तथ्य के अनहोनी को होनी बनाने वाले मनमोहन देसाई अपनी निजी लाइफ में ऐसा नहीं कर पाए। 1979 में मनमोहन देसाई की वाइफ जीवनप्रभा देसाई का निधन हो गया। जिसकी वजह से वो काफी टूट गए थे। लेकिन फिल्मों का बनाने का सिलसिला जारी था। 80 के दशक में मनमोहन देसाई ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ अमर अकबर एंथनी,सुहाग,नसीब,देशप्रेमी,कुली,मर्द,गंगा जमुना सरस्वती और तूफान जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। वाइफ के निधन के कई सालों बाद मनमोहन देसाई ने दूसरी शादी का मन बनाया। ये दूसरी शादी एक्ट्रेस नंदा के साथ तय हुई थी और दोनों की सगाई भी हो गई थी। शादी जल्द ही होने वाली थी लेकिन इसी बीच 1 मार्च 1993 का वो दिन नंदा के लिए बुरी खबर लेकर आया। हाथों में मेंहदी रचने से पहले ही मनमोहन देसाई के निधन की खबर आ गई।
जानकारी के मुताबिक मनमोहन देसाई की मौत बालकनी से नीचे गिरने की वजह से हुई थी। कुछ लोग ये भी कहते हैं कि मनमोहन देसाई ने खुदकुशी की थी। लेकिन मनमोहन देसाई के मौत के आज 32 सालों बाद भी ये रहस्य बरकरार है। रिपोर्ट्स की माने तो पहले नंदा, मनमोहन देसाई से शादी करने के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन उन्हे मनाया गया और फिर नंदा की खुशियां अचानक वक्त ने छीन ली। फिर नंदा ने ताउम्र शादी नहीं करने का फैसला कर लिया। नंदा ने फिर कभी शादी नहीं की। मसाला फिल्मों का जादूगर इस तरह इस दुनिया से हमेशा के लिए चला गया, पर अपने पीछे छोड गया है फिल्मों का वो पिटारा, जिसे देख लोग अपना मनोरंजन करे। बात अगर मनमोहन देसाई के पिता कीकूभाई देसाई की करें, तो वो भी उस जमाने में फिल्म प्रोड्यूसर थे और पैरामाउंट स्टूडियो, जो बाद में फिल्मालय के नाम से जाना गया, उसके मालिक भी रहे थे।
मनमोहन देसाई के भाई सुभाष देसाई भी फिल्म प्रोड्यूसर रहे हैं और मनमोहन देसाई का बेटा केतन देसाई भी फिल्मों से जुड़ा हुआ है। अमिताभ बच्चन की 1989 में रिलीज फिल्म तूफान केतन देसाई ने ही निर्देशित की थी। केतन ने इसके अलावा जैकी श्रॉफ के साथ अल्ला रखा और ऋषि कपूर के साथ अनमोल फिल्म का निर्देशन किया है और इसके अलावा कई फिल्में को-प्रोड्यूस और प्रोड्यूस भी की हैं। जिनमें कुली,मर्द, दीवाना मस्ताना और ये है जलवा शामिल है। केतन देसाई ने शम्मी कपूर और गीता बाली की बेटी कंचन कपूर से शादी की है। केतन देसाई की दो बेटियां हैं।