Khesari की फिल्म Raja Ram का पहला गाना Chumma Chumma रिलीज, Item Girl Namrita Malla ने किया रिएक्ट तो यूजर्स बोले बवंडर, सूनामी सांग

भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी का नया गाना चुम्मा चुम्मा आज रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इस गाने ने गर्दा उड़ा दिया है

Khesari Lal Yadav & Akanksha Puri Chumma Chumma Is Out: भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की आने वाली फिल्म राजा राम का पहला गाना आज रिलीज कर दिया गया है। सुबह सात बजे ही इस गाने को म्यूजिक कंपनी सारेगामा हम भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल व सोशल मीडिया पर इस गाने को शेयर किया है। सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही खेसारी और आकांक्षा पुरी का ये गाना छा गया है। यूजर्स इस गाने को लेकर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने तो लिख दिया है कि खेसारी का ये गाना सोशल मीडिया पर बवंडर, सूनामी मचा दिया है। गाने में आकांक्षा पुरी और खेसारी के जबरदस्त लटके झटके देखने को मिल रहे हैं। खेसारी का जहां नया अंदाज़ लोगों को भा रहा है, वहीं आकांक्षा पुरी का सिजलिंग लुक लोगों को दीवाना कर रहा है।

Khesari Lal Yadav ने भी इस गाने को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सारेगामा हम भोजपुरी के पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए खेसारी ने लिखा है कि राजा राम फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है। जिसमें खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी लीड में हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है। गीत पिंकू बाबा और संगीत विनय विनायक का है। जबकि गाने की कोरियोग्राफी गीता तमता उर्फ जेनिथ ने की है। फिल्म का पहला लुक और टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है।

खेसारी की ये फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। अब फैन्स को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव राम और राजा का किरदार कर रहे हैं। खेसारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि फिल्म की शूटिंग के वक्त सेट पर किसी ने भी मांसाहार खाना नहीं खाया है। राम का किरदार करने के लिए उन्होने रामायण के राम अरूण गोविल को कई बार देखा है और उनके जैसा बनने की कोशिश की है। वहीं लक्ष्मण के किरदार में राहुल शर्मा हैं। जिन्होने लहरें को बताया कि उन्होने सुनील लहरी का वीडियो देख इस रोल की तैयारी की है। देखते हैं ये फिल्म को लेकर लोगों का रिस्पॉन्स कैसा रहता है।

(क्रेडिट- सारेगामा हम भोजपुरी)

ये भी पढ़े: Khesari Lal और Akanksha Puri के चुम्मा चुम्मा गाने को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज, खुद खेसारी ने की है अपनी हीरोइन की तारीफ,…

Latest Posts

ये भी पढ़ें