Arvind Akela Kallu And Aastha Singh Song Pagali Hansatiya Out: भोजपुरी इंडस्ट्री में फिल्मों से ज्यादा वीडियो सांग्स आए दिन रिलीज होते रहते हैं। खेसारी,पवन सिंह,रितेश पांडे जैसे सितारों के बीच कई ऐसे सिंगर अभिनेता भी हैं। जिनके गाने अक्सर ट्रेंडिंग में रहते हैं और इन्ही में से एक नाम अरविंद अकेला कल्लू का भी है। अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह की आवाज में गाया गाना पगली हँसातिया सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज हो गया है। पगली हँसातिया गाना रिलीज होते ही ट्रेंडिंग में आ गया है।
वीडियो में इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू के साथ ताल में ताल आस्था सिंह मिला रही हैं। अरविंद और आस्था की ये जुगलबंदी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा हैं जबकि म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज किया गया है। इस गाने को लेकर कल्लू ने कहा कि सारेगामा हम भोजपुरी के कांसेप्ट का मैं खुद कायल हूं, वो क्यों आपको यह गाना देख कर अंदाजा हो जायेगा। यदि आपने अब तक इस गाने को नहीं देखा है, तो आप भोजपुरी का एक खूबसूरत गाना मिस कर रहे हैं।
(सौ.सारेगामा हम भोजपुरी)
इस गाने में प्रेम के शुरुआत की फीलिंग का बखान है। वहीं सिंगर शिवानी सिंह का कहना है कि गाना रूहानी एहसास कराने वाला है। युवा अवस्था में प्रेम का एहसास अपने आप में अलग होता है। उसके बाद यह छुपाये नहीं छुपता। गाना कुछ इसी प्यारी सी फीलिंग की है। सुनिए एक बार जरूर, फिर आपको भी प्यार हो जाएगा। वहीं एक्ट्रेस आस्था सिंह ने कहा कि यह गाना जस्ट वाव है। मुझे इसको करते बेहद मजा आया, उम्मीद करती हूं कि दर्शकों को भी मजा आयेगा, एक बार देखिए तो सही।