Khatron Ke Khiladi 12 के सेट पर शो की शुटिंग शुरु होते ही Rohit Shetty पर हुआ हमला 

Khatron Ke Khiladi 12 - बॉलीवुड के मशहूर निर्माता रोहित शेट्टी जल्दी अपने स्टंट बेस्ट क्वालिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन पर के साथ दर्शकों के सामने हाजिर होने वाले हैं। खतरों के खिलाड़ी 12 का नया प्रोमो हुआ रिलीज, पढें पूरी रिपोर्ट

Khatron Ke Khiladi 12: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपने शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 (Khatron Ke Khiladi 12) के साथ वापस लौट चुके हैं। केपटाउन में रोहित शेट्टी ने अपने शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 की शूटिंग भी शुरू कर दी है जिससे जुड़ी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। ऐसे में अब रोहित शेट्टी का खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के सेट से एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। रोहित शेट्टी के इस वीडियो ने दर्शकों के एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।

आपको बता दें कि हाल ही में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 (Khatron Ke Khiladi 12) का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कोई बाइक पर सवार होकर आता है और रोहित शेट्टी पर वार करने की कोशिश करता है , मगर रोहित शेट्टी अपने एक्शन अवतार में उस इंसान का हाथ पकड़ उसे जमीन पर पटक देते हैं। खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 से सामने आए इस प्रोमो ने फैंस की धड़कनों को भी ज्यादा बढ़ा दिया है।

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 (Khatron Ke Khiladi 12) को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। इससे पहले इस शो से जुड़े सामने आए प्रोमो में रोहित शेट्टी हेलीकॉप्टर पर सवार होकर धमाकेदार एंट्री मरते में नजर आए थे। इस बिंदास अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया था। वैसे आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। 

यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस Priyanka Chopra Jonas ने Bulgari के जेवेलरी को पहन किया फ्लॉन्ट

ताज़ा ख़बरें