Priyanka Choudhary का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, एक्ट्रेस का लुक देख यूजर बोले- शेमड़ी

बिग बॉस 16 खत्म होने के बाद प्रियंका चाहर चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई है। एक्ट्रेस को कई टीवी सीरियल्स के ऑफर मिल रहे है। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है

Priyanka Chahar Choudhary Video Viral: बिग बॉस 16 की फेम प्रियंका चाहर चौधरी सबसे पॉप्युलर कंटेस्टेंट में से एक है। वह बिग बॉस 16 में सेकेंड रनरअप रही। टीवी की इस संस्कारी बहु को लोगों ने बहुत प्यार दिया। लोगों का मानना है कि इस शो में प्रियंका ने जिस तरह से गेम खेला वह काबिले तारीफ है। वह शुरुआत से अकेले खेलते आई। जिस तरह से उन्होंने खेल खेला दर्शकों को वह पसंद आया। उनका खेल देख सलमान खान भी इम्प्रेस हुए। वह कई बार घर की कैप्टन और बॉस भी बनी।

बिग बॉस 16 खत्म होने के बाद प्रियंका चाहर चौधरी लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई है। इस बीच उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने ब्लैक ब्रालेट पहना हुआ है और आंखों पर काला चश्मा लगा रखा है। वीडियो में प्रियंका अपना बिंदास अंदाज और हॉट मूव्स दिखा रही है। लेकिन फैंस को उनका ये वीडियो कुछ खास पसंद नहीं आया और लोगों ने इन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई यूजर्स बेहद भद्दे कमेंट्स कर रहे है।

इस वीडियो में लोग प्रियंका के लुक और स्टाइल के बारे में काफी कुछ बता रहे है। एक यूजर ने कमेंट किया है कि, ‘सच में इस वीडियो में आप बिलकुल अच्छी नहीं लग रही है।’ दूसरे यूजर कहा, ‘सच में शेमड़ी लग रही हो।’ अन्य यूजर ने कहा कि 100 किलो का मेकअप थोपा है। हालांकि कुछ लोगों ने एक्ट्रेस का बचाव भी किया है और कहा कि उन्हें दूसरों की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। बिग बॉस से बाहर आने के बाद उडारियाँ एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है।

प्रियंका चाहर चौधरी को बिग बॉस के बाद कंगना रनौत के विवादित शो लॉक अप 2 के लिए अप्रोच किया गया है। इसके अलावा उन्हें खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए अप्रोच किया गया है। खबर है कि प्रियंका और अंकित शर्मा जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। एकता कपूर के फेमस टीवी सीरियल नागिन 7 के लिए प्रियंका को ऑफर की गई है। हालांकि भी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़े: Kangana Ranaut के Lock Upp 2 में नजर आएगा ये हैंडसम डॉक्टर, Salman Khan से है कनेक्शन

Latest Posts

ये भी पढ़ें