Sa Re Ga Ma Pa Lil Champs 9 की विनर बनी Jetshen Dohna Lama

असम की 9 साल की जेटशेन दोहना लामा सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स 9 की विनर बनी। जबकि फर्स्ट रनरअप हर्ष सिकंदर और सेकेंड रनरअप न्यानेश्वरी घाडगे रहें

Sa Re Ga Ma Pa Lil Champs 9 Winner: मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स 9 (Sa Re Ga Ma Pa Lil Champs 9) को अपना विनर मिल गया है। 9 साल की जेटशेन दोहना लामा (Jetshen Dohna Lama) ने सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स 9 का खिताब जीत लिया है। जज अनु मलिक, शंकर महादेवन और नीति मोहन ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और उनका मार्गदर्शन किया। शो को कॉमेडियन भारती सिंह ने होस्ट कर सबका खूब मनोरंजन किया। अब तीन महीने बाद आखिरकार शो को अपना विनर मिल ही गया।

असम की 9 साल की जेटशेन दोहना लामा ने शो की ट्रॉफी उठाई। जबकि फर्स्ट रनरअप हर्ष सिकंदर और सेकेंड रनरअप न्यानेश्वरी घाडगे रहीं। सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स ने 3 महीने तक दर्शकों का मनोरंजन किया। वहीं, जजों का पैनल भी काफी मजबूत था। शो का ग्रैंड फिनाले किसी धमाके से कम नहीं था। शो के विजेता जेटशेन दोहना लामा लाखों का चेक और एक चमचमाती ट्रॉफी अपने साथ घर ले गई।

सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स 9 का ग्रैंड फिनाले ग्रैंड फिनाले रविवार को था और फिनाले में भारती सिंह ने अपनी होस्टिंग से सभी का खूब मनोरंजन किया। वहीं शो के टॉप 6 कंटेस्टेंट ने दमदार परफॉर्मेंस दी और अपनी आवाज से दर्शकों का दिल जीत लिया। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ, फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप, संगीत निर्देशक अनु मलिक और अमित त्रिवेदी ग्रैंड फिनाले में खास मेहमान के तौर पर पहुंचे। फिनाले में शंकर महादेवन और नीति मोहन ने भी दमदार परफॉर्मेंस दी।

जेटशेन दोहना लामा ने शो का खिताब जीतकर सुर्खियां बटोरीं। चमचमाती ट्रॉफी के साथ-साथ जेटशेन को 10 लाख रुपए का चेक भी दिया गया। शो की प्राइज मनी 10 लाख रुपए थी। जेटशेन खिताब जीतकर बहुत खुश और उत्साहित हैं। अपने बयान में जेटशेन ने कहा, ‘मेरा सपना सच हो गया है। सच कहूं तो यह यह काफी मुश्किल था। सीजन के सभी प्रतियोगी बहुत प्रतिभाशाली हैं और मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे उनके साथ मंच साझा करने का मौका मिला। सा रे गा मा पा के मंच से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला।’ जेटशेन ने अपने सभी मेंटर्स का शुक्रिया अदा किया। शंकर महादेवन, अनु मलिक और नीति मोहन ने खिताबी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि लिटिल चैंप्स ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा से हमें प्रभावित किया।

ये भी पढ़े: Soundarya Sharma ने Gautam Vig के साथ अपने रिश्ते और घर के बाकि कंटेस्टेंट को लेकर खुलकर बात की

ताज़ा ख़बरें