Breaking! कपिल के शो में शेफ संजीव कपूर ने बताई कुक बनने की वजह

द कपिल शर्मा शो में पहुंचे सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर ने बताया कि आखिर क्यों वे कुकिंग की फील्ड में आए। जानिये क्या थी वजह...

Sanjeev Kapoor on Kapil’s Show: भारतीय किचन की बात ही निराली होती है, लेकिन जब साल 1993 में शेफ संजीव कपूर (Sanjeev Kapoor) ने अपने कुकिंग सीक्रेट शेयर करने शुरू किए, तब से ही इसमें अलग-अलग पकवानों का तड़का लगने लगा। तब से लेकर अब तक, खानपान के मामले में खासतौर से खाना पकाने के मामले में संजीव कपूर ने अपना एक खास नाम बना लिया है।

भारतीय कुकिंग के इस ओरिजिनल शेफ ने न सिर्फ भारत को, बल्कि दुनिया को कुकिंग करना सिखाया और अब वो अपने शेफ साथियों – कुणाल कपूर (Kunal Kapur) और रणवीर बरार (Ranveer Brar) के साथ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में पहुंचेंगे। इस दौरान होस्ट कपिल शर्मा ने अपने मेहमानों से जानना चाहा कि उन्हें शेफ बनने की प्रेरणा कैसे मिली और वो किसे देखकर प्रेरित हुए थे। इस पर उन सभी के जवाब भी वाकई बड़े जायकेदार हैं।

यह भी पढ़े: Holi Special! पावर कपल अंकिता लोखंडे पति विक्की जैन के साथ ऐसे मनायेंगी पहली होली

रणवीर बरार ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, “सच तो यह है कि हम उन्हें (संजीव कपूर) देखते हुए बड़े हुए हैं, लेकिन हमें ये नहीं पता कि उन्होंने किसे देखा था?” इसके बाद कपिल शर्मा ने संजीव कपूर से यह सवाल पूछा कि उन्हें शेफ बनने की प्रेरणा किससे मिली। इस पर संजीव कपूर ने कहा, “जब मैंने इस क्षेत्र में कदम रखा, उस समय मेरे परिवार में से कोई भी कभी किसी रेस्टोरेंट में नहीं गया था। मुझे ये भी नहीं पता था कि शेफ शब्द का मतलब क्या होता है और इसका उच्चारण कैसे किया जाता है। हमारे घर में जहां हम रहते हैं थे, हम लोग पंजाब स्वीट हाउस से दोसा, समोसा और जलेबी ऑर्डर करते थे। जो सरदार जी वहां पर कुक थे, वो हमारे लिए दोसे बनाते थे और हमें नहीं पता था कि शेफ कौन है और क्या है। इसके बाद कुणाल कपूर ने अपनी कहानी याद की, जब उनकी दादी मां उन्हें ताना मारते हुए कहती थीं कि यदि अच्छे से पढ़ाई नहीं करेगा, तो हलवाई बन जाएगा। दरअसल, उनकी दादी का यही वाक्य, उनका असली भविष्य बन गया था। उन्होंने कहा कि वो हलवाई बनकर गर्व महसूस करते हैं क्योंकि अंग्रेजी में इस शब्द का ट्रांसलिट्रेशन होता है शेफ!

यह भी पढ़े: Exclusive: कुंडली भाग्य फेम संजय गगनानी बनना चाहते खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा

ताज़ा ख़बरें