टीवी एक्ट्रेस Anita Hassanandani बनी मां, दिया बेटे को जन्म, पति रोहित रेड्डी ने तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) और उनके पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) ने 9 फरवरी को अपने बच्चे का स्वागत किया है।

Anita Hassanandani Blessed with a Baby boy: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) और उनके पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) ने 9 फरवरी को अपने बच्चे का स्वागत किया है। कपल के घर में बेटे ने जन्म लिया है। रोहित रेड्डी ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ ये ख़ुशी साझा की। रोहित ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। दोनों के फैंस इस बात को जान काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों को बधाई सन्देश दिए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी शेयर करते हुए रोहित ने लिखा “ओह बॉय! तस्वीर में आप देख सकते हैं कि रोहित, अनीता के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं और अनीता बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। साथ ही तारीख लिखी है, 9 फरवरी, 2021

ये भी पढ़े: Biggboss 14: क्या मिड वीक में अभिनव शुक्ला हो जाएंगे घर से बाहर? जल्द होगा एनाउंसमेंट

Anita Hassanandani Blessed with a Baby boy

फैन्स अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) और रोहित (Rohit Reddy) दी के करीब 8 साल बाद दोनों अब पैरंट बने हैं। डिलीवरी से ठीक पहले रोहित ने अनीता के साथ फोटोशूट की एक तस्वीर शेयर की। जिसमें रोहित अनीता के गालों पर किस करते दिख रहे हैं।

अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने प्रेग्नेंसी के दौरान सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ अपनी बहुत सी तस्वीरें और वीडियो साझा की। उन्होंने बेबी बम्प से लेकर तरह-तरह के फोटोशूट कराए और तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की। मालूम हो अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी ने फैन्स को प्रेग्नेंसी की खुशखबरी पिछले साल अक्टूबर के महीने में दी थी। अनीता और रोहित ने एक बेहद क्यूट वीडियो के जरिए इंस्टाग्राम पर ऐलान किया कि वे मां-बाप बनने वाले हैं।

मालूम हो अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) की डिलीवरी के दौरान अस्पताल में उनकी बेस्ट फ्रेंड एकता कपूर भी मौजूद थी। जिन्होंने बेटे के जन्म होते ही खूब खुशियां मनाई। इंस्टाग्राम पर भी एकता कपूर ने अनीता के साथ क्यूट सी मुस्कुराती हुई तस्वीर शेयर की है। खबरों के मुताबिक अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) और उनके पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) ने बेटे का नाम ‘रवि, रखा है।

ताज़ा ख़बरें