Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आरोही का प्लान बुरी तरह से होगा फ्लॉप, अक्षरा से बेहद अलग अंदाज में अभिमन्यु लेगा सात फेरे 

आरोही अक्षरा और अभिमन्यु के शादी को रोकने के लिए पूरी तरह से जद्दोजेहद करती हैं। आरोही नहीं चाहती की अक्षरा और अभिमन्यु की शादी हो ऐसे में देखना होगा की इस शादी को रोकने के लिए आरोही किस हद तक जाती हैं

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है को इन दिनों दर्शक खासा पसंद कर रहे हैं। इस शो में अक्षरा और अभिमन्यु की जोड़ी को ऑडियंस खासा पसंद करती हैं। इस सीरियल में आनेवाले सभी ट्विस्ट भी ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं। वही जैसे की हमने पिछले एपिसोड में देखा की अक्षरा का शादी का लेहंगा गायब हो जाता है जिसकी वजह से अक्षरा काफी परेशान हो जाती हैं। वही अक्षरा के लहंगे को ढूंढ़ने के लिए अभिमन्यु निकल पड़ता है जिसके पीछे आरोही आती हैं। तभी अभिमन्यु को आरोही पर शक होता है कि कही उसने ही तो अक्षरा का लेहंगा नहीं गायब किया हैं। 

वही अब आपको बता दे कि आनेवाले यह रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में अभिमन्यु को अक्षरा का लेहंगा मिल जाता है। लेकिन इसके बावजूद वह मंडप में सही समय पर नहीं पहुंच पायेगा। दरअसल आपको बता दे कि जब अभिमन्यु अक्षरा का लेहंगा ढूंढने निकलता है तभी आरोही भी यह कहकर उसके साथ जाती है कि सिर्फ उसे ही पता है की अक्षरा का लेहंगा कैसे दीखता है। इस दौरान वह जानबूझकर अपने पैर पर कुछ चोट लगवा देती है। हालांकि अभिमन्यु को अक्षरा का लेहंगा मिल जाता है मगर आरोही अपने पैर का दर्द का बहाना बताकर अभिमन्यु को रोकने की लाख कोशिश करती हैं। 

ऐसे में अभिमन्यु को आरोही पर शक होगा मगर वह दोनों एक ट्रैफिक में फंस जाते हैं। आरोही कहती है कि एक पोलिटिकल रैली के चलते ट्रैफिक जाम लगा हुआ हैं | तभी अभिमन्यु आरोही से कहता है की उसने उसे पहले क्यों नहीं बताया। वही ऐसे में हॉट एयर बैलून के चलते अभिमन्यु अजर अक्षरा एक दूसरे को वरमाला पहनाएंगे | बता दे कि आनंद आरोही और अभिमन्यु के लिए हॉट एयर बैलून लेकर आएगा।

अक्षरा अभिमन्यु को इसमें देखकर शॉकेड हो जाती है। जैसे ही अक्षरा इसमें पैर रखती है वैसे ही हॉट एयर बैलून का हवा तेज हो जाता है जिससे अक्षरा घबरा जाती हैं। ऐसे में अब यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि अक्षरा और अभिमन्यु की शादी हो पाती है या कोई नया मुसीबत आता हैं ?

ये भी पढ़े: Shocking: संभावना सेठ और उनके हसबैंड अविनाश द्विवेदी ने होने वाले बच्चे को लेकर अपने पर्सनल ब्लॉग पर किये चौंकाने वाले खुलासे

ताज़ा ख़बरें