Virat Kohli Daughter Vamika Photo: विराट कोहली ने ब्रेकफास्ट करते हुए अनुष्का और बेटी वामिका के साथ शेयर की क्यूट तस्वीर

विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ एक बेहद क्यूट तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका इन दिनों सोशल मीडिया में छायी हुई हैं।

Virat Kohli Daughter Vamika Photo: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ एक बेहद क्यूट तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका इन दिनों सोशल मीडिया में छायी हुई हैं। हाल ही में विराट द्वारा शेयर की हुई तस्वीरें में वामिका का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि वामिका चेयर पर बैठकर अपने मम्मी-पापा के साथ ब्रेकफास्ट कर रही है। वामिका दो चोटियों में नजर आ रही हैं। तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब जमकर वायरल हो रही हैं। इस फोटो को महज़ 30 मिनट के अंदर 8 लाख से ज़्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, फैंस धड़ाधड़ कमेंट कर रहे हैं।

वायरल हो रहे इस फोटो में नन्हीं वामिका, पापा विराट और मम्मी अनुष्का के साथ बैठकर ब्रेकफास्ट करती नज़र आ रही हैं। वामिका के लिए स्पेशल चेयर लगायी गयी है, जिसकी ऊंचाई अधिक है। वामिका की पीठ कैमरे की तरफ़ है। विराट और अनुष्का मुस्कुराते हुए कैमरे की तरफ़ देखकर पोज़ दे रहे हैं। इस फोटो के साथ विराट ने कोई कैप्शन नहीं लिखा है, बस दिल की इमोजी बनाकर बेटी के लिए अपनी प्यार ज़ाहिर किया है। विराट और अनुष्का इसी साल माता-पिता बने हैं।

आपको बता दे विराट कोहली से पहले अनुष्का शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर बेटी वामिका की तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में भी वामिका का चेहरा छिपा हुआ था, लेकिन विराट कोहली वामिका के साथ खेलते हुए नजर आ रहे थे। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा था- मेरा पूरा दिल एक फ्रेम में।

बता दें, विराट इन दिनों टी 20 वर्ल्ड कप को लेकर ख़बरों में हैं। भारतीय टीम का पहला मैच 24 अक्टूबर को पाकिस्तान से होने वाला है, जिसकी वजह से क्रिकेट के फैंस में ज़बरदस्त उत्साह है। वहीं, अनुष्का की बात करें तो वो फ़िलहाल फ़िल्म प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। वामिका का जन्म 11 फरवरी 2021 को हुआ था। जिसके बाद से ही वो सोशल मीडिया की खबरों में बनी रहती हैं।

ये भी पढ़े: One Mic Stand Season 2: ”वन माइक स्टैंड सीजन 2″ में काम करने पर सनी लियोन ने साझा किया अपना अनुभव!

Latest Posts

ये भी पढ़ें