Goodbye से लेकर Ramsetu तक यह फिल्में अक्टूबर में करेंगी दर्शकों का मनोरंजन

October 2022 Upcoming Movies : अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार तक बॉलीवुड एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्मों से अक्टूबर में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे, पढ़ें पूरी खबर।

October 2022 Upcoming Movies : अक्टूबर महीना अभी आने को है, ऐसे में सिनेमाप्रेमी इस महीने का इंतजार कर रहे हैं। इसी के साथ फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो ही चुकी है। अक्टूबर महीने में बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों से दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन करते हुए नजर आने वाले हैं। ऐसे में आज मैं आपको बताने वाले हैं अक्टूबर में रिलीज होने वाली उन फिल्मों के बारे में जो आपका भरपूर मनोरंजन करेंगे।

मजा मा (Maja Ma)

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित की फिल्म मजा मा 1 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म एक मिडिल क्लास महिला पल्लवी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने डांस के लिए काफी फेमस है। ऐसे में उसके बेटे की सगाई के मौके पर एक अफवाह को लेकर उसकी जिंदगी पूरी तरह से पलट जाती है।

डॉक्टर जी (Doctor G)

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म डॉक्टर जी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में एक्टर गायनाकोलॉजिस्ट के किरदार में नजर आनेवाले हैं। यह फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

रामसेतु (Ram Setu)

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म राम सेतु 25 अक्टूबर को दर्शकों के बीच हाजिर होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस और नुशरत भरुचा भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।

आ भी जा ओ पिया (Aa Bhi Ja O Piya)

हरिवंश मिश्रा द्वारा निर्देशित फिल्म आ भी जा ओ पिया 7 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म देव शर्मा और स्मृति कश्यप की लव स्टोरी है, जहां इन दोनों के बीच ट्रेजेडी, इमोशन , ड्रामा सब कुछ नजर आने वाला है।

थैंक गॉड (Thank God)

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म थैंक गॉड 24 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फ़िल्म में अजय देवगन जहां चित्रगुप्त बने हैं, तुम ही सिद्धार्थ मल्होत्रा एक आम इंसान की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।

गुड बाय (Good Bye)

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म गुड बाय 7 अक्टूबर को दर्शकों को इंटरटेन करती हुई नजर आएगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, अमिताभ बच्चन की बेटी की रोल में दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें : Parineeti Chopra की फिल्म Code Name Tiranga का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज,Harrdy Sandhu को देंगी धोखा

ताज़ा ख़बरें