Parineeti Chopra की फिल्म Code Name Tiranga का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज,Harrdy Sandhu को देंगी धोखा

Code Name Tiranga Trailer : एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की फिल्म कोड नेम तिरंगा का दमदार ट्रेलर रिलीज हुआ हैं। परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू का एक्शन अवतार ने जीता फैंस का दिल, पढ़ें पूरी खबर।

Code Name Tiranga Trailer : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कोड नेम तिरंगा (Code Name Tiranga) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे में इस फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जोकि देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह ट्रेलर एक्शन और सस्पेंस से भरपूर है। इस फिल्म को रिभु दासगुप्ता ने डायरेक्ट किया है।

फिल्म कोड नेम तिरंगा (Code Name Tiranga) में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा एक एजेंट के किरदार में नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम दुर्गा सिंह है। बात करे अगर फिल्म के ट्रेलर के बारे में तो इसकी शुरुआत होती है एक्टर शरद केलकर से। जहां वह कहते हुए नजर आते हैं कि, ” जब कमजोर इंसान आवाज उठाता है तो पूरी दुनिया लानत करती है, लेकिन जब वह कमजोर इंसान बंदूक उठाता है तो उसे दहशतगर्दी कहते हैं।” परिणीति चोपड़ा की फिल्म कोड नेम तिरंगा की कहानी पार्लियामेंट में हुए अटैक पर आधारित है।

ऐसे में कोड नेम तिरंगा (Code Name Tiranga) के इस ट्रेलर में परिणीति चोपड़ा का रॉ एजेंट का किरदार उनके दर्शकों को बेहद ज्यादा पसंद आ रहा है। इस फिल्म में वह जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आ रही है। उनका यह एक्शन अवतार यकीनन दर्शकों का दिल ही जीत लेगा। कोड नेम तिरंगा फिल्म में परिणीति चोपड़ा के अलावा पंजाबी एक्टर और सिंगर हार्डी संधू, शरद केलकर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, शिशिर शर्मा, सब्यसाची चक्रवर्ती और रजीत कपूर अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म 14 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वही कोड नेम तिरंगा के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा, अक्षय कुमार की फिल्म ‘ कैप्सूल गिल ‘ में भी नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें : सुपरस्टार Mahesh Babu की मां ने इस दुनिया को कहा अलविदा, आज होगा अंतिम संस्कार

ताज़ा ख़बरें