Ranveer Singh और Alia Bhatt की Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani  की नई रिलीज डेट सामने आई 

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की नई रिलीज डेट तय कर दी गई है

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की नई रिलीज डेट तय कर दी गई है। यह फिल्म पहले 10 फरवरी 2023 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को सीधे सिनोमाघरों में रिलीज होगी। 

इस बात की जानकारी फिल्म के अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा करके दी। उन्होंने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि, ‘’क्योंकि यह फिल्म आपके परिवार को प्यार करने के बारे में है! अब ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ सिनेमाघरों में, 28 जुलाई 2023 को रिलीज हो रही है।’’

बता दें कि, इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं  में हैं। इस फिल्म को करण जौहर द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में रणवीर-आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म की कहानी को  इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने मिलकर लिखा है। यह एक रोमेंटिक कॉमेडी फिल्म है। गली बॉय के बाद रणवीर और आलिया की एक-दूसरे के साथ यह दूसरी फिल्म है।

सूत्रों के अनुसार इस फिल्म में एक यूपी के लड़के और बंगाल की लड़की की प्रेम-कहानी को दिखाया जायेगा। रणवीर पहली बार किसी फिल्म में एक यूपी के लड़के का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। फिल्म की काहनी को दिल्ली में सेट किया गया है। इस फिल्म में धर्मेंद्र और जया बच्चन, रणवीर सिंह के माता-पिता के रूप में नजर आयेंगे। इसके अलावा शबाना आजमी, अलिया भट्ट की मां का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगी। 

वर्कफ्रंट की बात करे तो रणवीर सिंह हाल ही में रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म ‘सर्कस’ में नजर आए थे, जोकि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। वे  ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के अलावा साउथ के डायरेक्टर शंकर की अनटाइटल्ड फिल्म, ‘तख्त’ और ‘सिंघम 3’ में नजर आयेंगे। वहीं आलिया आखिरी बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आई थीं। वे रणवीर के साथ इस फिल्म के अलावा ‘जी ले जरा’ में नजर आयेंगी।

ताज़ा ख़बरें