SRK की  Pathaan का 500 करोड़ का बिजनेस करना कोई बड़ी बात नहीं है: Ram Gopal Varma

राम गोपाल वर्मा ने कहा कि अगर यश जैसे स्टार की फिल्म 500 करोड़ का बिजनेस करती है, तो शाहरुख की फिल्म का भी 500 करोड़ का बिजनेस करना कोई बड़ी बात नहीं है।

Ram Gopal Varma-Pathaan: बॉलीवुड को ‘सत्या’ और ’रंगीला’ जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने शाहरुख की फिल्म की पठान को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान राम गोपाल ने शाहरुख पर और उनकी फिल्म पठान पर एक बड़ी बात बोली है। 

राम गोपाल ने इंटरव्यू देते हुए कहा कि, ‘’शाहरुख की पिछली चार-पांच फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली हैं। लेकिन पठान से उन्होंने ने वापसी की है, यह फिल्म उनके लिए एक गेमचेंजर साबित हो सकती है। हालांकि, पठान का चलना कोई बड़ी बात नहीं है। अगर यश की फिल्म 500 करोड़ का बिजनेस कर सकती है, तो शाहरुख की फिल्म का 500 करोड़ का बिजनेस करना इतनी बड़ी बात नहीं है।’’

इसी पर आगे बातचीत करते हुए उन्होंने ने कहा कि, ‘’कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के यश जिनको कोई जानता तक नहीं था उनकी फिल्म ने पैन इंडिया लेवल पर इतना बड़ा बिजनेस किया था। इसके अलावा अल्लू अर्जुन जिनकी पुष्पा ने पैन इंडिया लेवल पर इतना अच्छा बिजनेस किया है और रिषभ शेट्टी की कांतारा ने भी अच्छा बिजनेस किया है। अगर इस हिसाब से देखा जाए तो शाहरुख जैसे बडे़ सुपरस्टार की फिल्म का 500 करोड़ का बिजनेस करना कोई बड़ी बात नहीं है।’’

राम गोपाल वर्मा ने आगे बातचीत करते हुए स्टार स्टेट्स पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने ने स्टार स्टे्टस पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, ‘’देखिए यश, अल्लू अर्जुन और रिषभ शेट्टी जैसे अननॉन स्टार की फिल्में चली हैं। लेकिन देश के कई बड़े सुपरस्टार्स  है जिनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल नहीं चली हैं। तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब पैन इंडिया लेवल पर भी स्टार स्टेट्स बिल्कुल अलग होगा। इसके अलावा आगे सुपरस्टार्स के स्टेट्स में भी काफी बदलाव देखने को मिलेगा। 

बता दें कि सिनेमाघरों में 25 जनवरी को रिलीज हुई शाहरुख की पठान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। शाहरुख की पिछले चार सालों में कई फिल्में फ्लॉप होने के बाद पठान उनकी पहली हिट फिल्म हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करे तो शाहरुख की इस साल दो बड़ी फिल्में ‘जवान’ और ‘डंकी’ भी रिलीज हो रही हैं। इन फिल्मों से भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदें है।      

ताज़ा ख़बरें