Ranveer Singh ने भीड़ में रोते बिलखते बच्चे की बचाई जान, नेटीजंस ने की एक्टर की तारीफों के बांधे पुल 

Ranveer Singh Video :एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह को हाल ही में एक इवेंट में देखा गया था। रणवीर सिंह को देखने के लिए काफी भीड़ इकट्ठा हुई थी। ऐसे में इस भीड़ में एक बच्चा लोगों के बीच फंस गया और वह रोने लग गया। जब यह बात रणवीर सिंह को पता चली तो वह उसे बचा लेते हैं और अपनी गोद में ले लेते हैं। पढ़ें पूरी खबर।

Ranveer Singh Video : बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कहना गलत नहीं होगा कि रणवीर सिंह जितने शानदार एक्टर है, वह उतने ही काफी अच्छे इंसान भी है। ऐसे में अब इसी बीच रणवीर सिंह से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। दरअसल आपको बता दें कि भीड़ में रोते हुए एक बच्चे को रणवीर सिंह ने बचाया है और उसे अपनी गोद में उठा लिया। जिसके बाद अब लोग रणवीर सिंह के नेक दिल के मुरीद हो गए।

हाल ही में रणवीर सिंह एक इवेंट में शामिल हुए थे, ऐसे में एक्टर की एक झलक पाने के लिए काफी लोग इकट्ठा हुए थे। लोगों के इस भीड़ के बीच एक बच्चा फस गया था और वह काफी रो रहा था। ऐसे में जब रणवीर सिंह लौटते हैं तो भीड़ में फंसे उस रोते बिलखते बच्चे को देखते हैं। तभी वह फौरन उस बच्चे को अपनी गोद में उठा लेते हैं और फिर भीड़ से निकलकर उसे खूब प्यार देते हैं।

ऐसे में अब रणवीर सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग एक बार फिर उनके इस स्वीट जेस्चर की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। फैंस लगातार रणवीर के इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं और जमकर उन पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सर्कस को लेकर खूब सुर्खियों में छाए हुए हैं। यह फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ पूजा हेगड़े, जैकलिन फर्नांडीस भी नजर आएंगी। तो वहीं दीपिका पादुकोण का इस फिल्म में कैमियो देखने मिलेगा।

यह भी पढ़ें : भोजपुरी स्टार Manoj Tiwari तीसरी बार बने पिता, पत्नी सुरभि ने ‘लक्ष्मी ‘ को दिया जन्म

ताज़ा ख़बरें