भोजपुरी स्टार Manoj Tiwari तीसरी बार बने पिता, पत्नी सुरभि ने ‘लक्ष्मी ‘ को दिया जन्म

Manoj Tiwari Daughter : भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की बीवी ने एक बेटी को दिया जन्म। एक्टर फोटो शेयर कर दी खुशखबरी। पढ़ें पूरी खबर।

Manoj Tiwari Daughter : भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार, सिंगर और भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के घर फिर एक बार खुशियों ने दी दस्तक। मनोज तिवारी फिर एक बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी सुरभि ने तीसरी बार एक बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी अपने फैंस के साथ खुद सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। इस दौरान मनोज तिवारी ने एक तस्वीर भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है और अपने घर बेटी होने की खुशखबरी सबको दी है।

मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जहां वह अपनी पत्नी के साथ हॉस्पिटल में नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने घर ‘लक्ष्मी’ होने की खुशखबरी देते हुए एक प्यारा सा पोस्ट भी लिखा है। एक्टर ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि,’ बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है। आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है। उस पर आप सभी का आशीर्वाद बना रहे। सुरभि- मनोज तिवारी’

ऐसे में अब एक्टर के घर बेटी के जन्म के बाद हर कोई उन्हें सोशल मीडिया पर ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहा है। बता दे कि बीते दिनों एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर पत्नी सुरभि की गोद भराई की तस्वीरें और वीडियो शेयर किया था। इस दौरान मनोज तिवारी और उनकी पत्नी बेहद खुश नजर आ रहे थे। प्रेगनेंसी की झलक उनकी पत्नी के चेहरे पर साफ झलक रही थी। अपनी गोद भराई के फंक्शन में उनकी पत्नी एकदम नई नवेली दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही थी। और अब उनके घर नन्ही बेटी ने दस्तक दे दिया है।

यह भी पढ़ें : Freddy की सफलता के बाद Kartik Aaryan ने जमकर की पार्टी, स्टाइलिश अंदाज में नजर आए इंडस्ट्री के यह सितारें

ताज़ा ख़बरें