Rajiv Kapoor Passes Away: कपूर खानदान पर एक और दुःख की लहर, राजीव कपूर का हार्टअटैक निधन

बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) का निधन हो गया है। राजीव कपूर ने 58 साल उम्र में अंतिम सांस ली।

Rajiv Kapoor Passes Away: बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) का निधन हो गया है। राजीव कपूर ने 58 साल उम्र में अंतिम सांस ली। राजीव की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। आज राजीव कपूर को चेम्बूर स्थित घर में हार्ट अटैक आया। उसके बाद उन्हें रणबीर कपूर सहित बाकी परिवार के सदस्य जल्दबाजी में इनलैक्स अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) ने अपने छोटे भाई के निधन (Rajiv Kapoor Death) की दुखद खबर को कन्फर्म करते हुए कहा ‘मैंने अपना सबसे छोटा भाई राजीव खो दिया है। वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की मगर बचा नहीं सके। मैं अभी हॉस्पिटल में ही हूं और उनकी डेड बॉडी मिलने का इंतजार कर रहा हूं।’

बीते साल ही कपूर खानदान में ऋषि कपूर की कैंसर से मौत हो गई थी। अभी परिवार उस दुख से उबर भी नहीं पाया था कि अब फिर से कपूर फैमिली पर मुसीबत आ पड़ी है। राजीव कपूर ने राज कपूर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से अपनी पहचान बनाई थी।

राजीव कपूर को ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह ‘एक जान हैं हम’ फिल्म में भी नजर आए थे। उन्होंने ‘प्रेम ग्रंथ’ मूवी का डायरेक्शन किया था। इस फिल्म में उनके भाई ऋषि कपूर लीड रोल में थे। इसके अलावा राजीव कपूर ने 1984 में आई फिल्म आसमान, लवर बॉय, जबरदस्त और हम तो चले परदेस में भी एक्टिंग की थी। आखिरी बार वह 1990 में जिम्मेदार फिल्म में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था।

ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने उन्हें इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। इंस्टाग्राम पर राजीव कपूर (Rajiv Kapoor Death) की तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा है, ‘RIP’। बीते साल ही ऋषि कपूर का कोरोना लॉकडाउन के दौर में निधन हो गया था और अब राजीव कपूर के निधन से परिवार वालों को बड़ा सदमा लगा है।

Rajiv Kapoor Passes Away

करीना कपूर खान भी अपनी मां बबिता कपूर और बहन करिश्मा कपूर के साथ अपने चाचा के घर पहुंची। करीना ने राजीव कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- ”Broken but strong ?”

ताज़ा ख़बरें