Priyanka Chopra ने दिखाया बेटी Malti का चेहरा, फैंस ने कहा- परी जैसी है

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती जन्म से ही सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। एक्ट्रेस ने कई बार बेटी की फोटो शेयर की है। लेकिन कभी चेहरा नहीं दिखाया। लेकिन अब प्रियंका और निक ने बेटी मालती का चेहरा रिवील कर दिया है

Priyanka-Nick Daughter Malti’s Face Revealed: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े कई खूबसूरत पल अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में खुलासा किया कि वह सरोगेसी के जरिए मां क्यों बनीं। प्रियंका अक्सर अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस और पति निक जोनास के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन प्रियंका ने कभी मालती का चेहरा नहीं दिखाया। अब एक्ट्रेस ने बेटी का चेहरा दिखाया है।

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती की फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उन्होंने मालती का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनकी लाडली बेटी मालती का चेहरा साफ नजर आ रहा है। इस वीडियो को खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में देख सकते है कि निक जोनास को स्टार मिला है। वीडियो में निक ने अपनी लाडली बेटी की बात की है। वहीं मालती भी पापा को स्टार मिलने की खुशी में अपने अंदाज में चीयर करती दिखाई दे रही है।

मां बनने के बाद प्रियंका कई बार अपनी बेटी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने कभी मालती का चेहरा नहीं दिखाया। इसको लेकर फैंस उनसे मालती का चेहरा दिखाने की गुजारिश करते थे। तो यूजर्स कभी-ाकभी उन्हें ट्रोल करते थे। लेकिन अब मालती का चेहरा सामने आने के बाद उनके फैंस काफी खुश हैं और मालती को परी कह रहे हैं। प्रियंका ने हाल ही में बेटी मालती के साथ एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया था।

इस फोटोशूट में उन्होंने बताया कि क्यों उन्होंने मां बनने के लिए सरोगेसी का रास्ता चुना। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे मेडिकल प्रॉब्लम है’ यानी वह बच्ची को जन्म नहीं दे सकती हैं। उन्हें मेडिकल कॉम्प्लीकेशन है जिसकी वजह से एक्ट्रेस माँ नहीं बन सकती। सरोगेसी के जरिए ही उन्हें बच्चा हो सकता था। इसलिए एक्ट्रेस ने सरोगेसी का रास्ता चुना था। प्रियंका और निक ने साल 2018 में शादी की थी और साल 2022 में वह सरोगेसी के जरिए मां बनीं।

ये भी पढ़े: बेटी Athiya और KL Rahul की शादी में जमकर थिरके Suniel Shetty, एक्टर ने शेयर की फोटो

ताज़ा ख़बरें