बेटी Athiya और KL Rahul की शादी में जमकर थिरके Suniel Shetty, एक्टर ने शेयर की फोटो

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल की शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये कपल 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधा है। अब सुनील शेट्टी ने संगीत सेरेमनी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding Photo: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए। इस जोड़े ने सुनील शेट्टी के खंडाला के बंगले में शादी की। शादी पूरे रीति-रिवाजों के साथ साउथ इंडियन स्टाइल में हुई। शादी की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। लेकिन अब सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी की शादी की एक अनदेखी फोटो शेयर की है। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर संगीत सेरेमनी की कुछ तस्वीरें साझा कीं।

एक्टर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी में खूब एन्जॉय किया। इसके साथ ही संगीत सेरेमनी में सुनील शेट्टी ने भी जमकर डांस किया। इस दौरान अभिनेता ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी थी। सुनील शेट्टी अपनी बेटी अथिया और अन्य के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। संगीत सेरेमनी में सुनील शेट्टी बेहद खुश नजर आए। उन्होंने अपनी बेटी और दामाद केएल राहुल के साथ खूब डांस किया। संगीत सेरेमनी की फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है।

सुनील शेट्टी के अलावा केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने भी संगीत सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। संगीत सेरेमनी की दूसरी फोटो में अथिया और केएल राहुल डांस फ्लोर पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस जोड़ी ने हिंदी और पंजाबी गानों पर अपने ठुमके दिखाए। एक तस्वीर में अथिया केएल राहुल के पीछे डांस कर रही हैं और ताली भी बजा रही हैं। वहीं राहुल जमकर डांस कर रहे हैं। बेटी की शादी के बाद सुनील शेट्टी ने मीडिया से बातें की और उन्हें मिठाइयां भी बांटी थी।

इस पर उन्होंने बताया था कि शादी का ग्रैंड रिसेप्शन इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के बाद होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेडिंग रिसेप्शन में 3000 लोगों को न्योता दिया गया है। इस ग्रैंड रिसेप्शन में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों को न्योता भेजा गया है। अथिया को शादी के बाद पहली बार शनिवार को मुंबई के एक सैलून में स्पॉट किया गया। अथिया और राहुल की शादी पर बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के तमाम लोगों ने कपल को शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़े: SRK की  Pathaan का 500 करोड़ का बिजनेस करना कोई बड़ी बात नहीं है: Ram Gopal Varma

ताज़ा ख़बरें