Nora Fatehi ने बढ़ाया सोशल मीडिया का टेम्परेचर, इस ख़ास अंदाज में किया हुक स्टेप चैलेंज, देखे VIDEO

वायरल हो रहे इस वीडियो में नोरा, विशाल ददलानी के गाने ‘करीब' पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

Nora Fatehi Kareeb Hookstep Challenge: सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) अक्सर अपने डांस स्टेप्स को लेकर चर्चा बटोरती रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने ग्लैमरस फोटोज और वीडियोज शेयर कर अपने फैंस का मन मोह लेती हैं, जिस पर उनके फैंस फिदा हो जाते हैं। आपको बता दे, नोरा फतेही, (Nora Fatehi Dance) जो कि अपने अलग ही स्टाइल और ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने अपना एक और लेटेस्ट डांस वीडियो शेयर किया है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में नोरा, विशाल ददलानी के गाने ‘करीब’ पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में यह गाना रिलीज हुआ है, जिसका संगीत गोल्डी सोहेल ने दिया है। गाने को लोगों का बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा हैं।

ये भी पढ़े: Shilpa Shetty ने शेयर किया अपने बच्चे ‘वियान’ और ‘समिषा’ का क्यूट वीडियो, फैंस ने दिया ख़ास रिएक्शन, देखे VIDEO

Nora Fatehi Kareeb Hookstep Challenge

इस गाने में नोरा फतेही (Nora Fatehi Kareeb Hookstep Challenge) इसके हुक स्टेप को कर रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “रजित देव के साथ करीब हुक स्टेप कर रही हूं। मुझे सिखाने के लिए शुक्रिया। चलिए घर पर एक्टिव होते हैं और करीब हुक स्टेप करते हैं, यह मजेदार है। #kareebhookstep”. इस वीडियो में फैन्स को नोरा का धमाकेदार डांस काफी पसंद आ रहा है। वे एक्ट्रेस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘हाय गर्मी’. तो एक अन्य ने लिखा है, ‘आपने कमाल कर दिया स्वीटी’. वीडियो को अभी तक 8 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

आपको बताते चले बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद से नोरा फतेही (Nora Fatehi) का करियर शुरू हुआ था, जिसके बाद उन्हें कई गानों में देखा गया है। नोरा का डांस देख उनके चाहने वाले पागल हो जाते हैं। नोरा के डांस के उनके फैंस दीवाने हैं। नोरा अपने सिजलिंग डांस से सबका दिल जीत लेती हैं।

ताज़ा ख़बरें