Neha Dhupia के घर छाया ख़ुशी का माहौल, बेटे को दिया जन्म, Angad Bedi ने पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी

नेहा धूपिया (Neha Dhupia) दोबारा मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। उनके पति अंगद बेदी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी दी है।

Neha Dhupia And Angad Bedi Blessed With A Baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) दोबारा मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। उनके पति अंगद बेदी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी दी है। बता दें कि दोनों एक बेटी के माता-पिता हैं, जिसका नाम मेहर है। मालूम हो जुलाई महीने में नेहा और अंगद ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करके प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। शेयर की हुई इस फोटो में नेहा के साथ पति अंगद बेदी (Angad Bedi) और बेटी मेहर (Mehr) दिखाई दिए थे।

बेटे के जन्म के बाद अंगद बेदी ने नेहा धूपिया (Neha Dhupia Instagram) संग फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘सर्वशक्तिमान ने आज हमें एक बेटे का आशीर्वाद दिया। नेहा और बेबी दोनों ठीक हैं। मेहर ‘बेबी’ का टाइटल नए बच्चे को देने के लइए तैयार है। वाहेगुरु मेहर करें।’ इस पोस्ट में अंगद ने अपनी पत्नी का शुक्रिया भी अदा किया है। उन्होंने लिखा- ‘इस सफर में ऐसा योद्धा होने के लिए धन्यवाद। आओ अब हम चारों मिलकर इसे यादगार बनाएं।’ अंगद के इस पोस्ट पर इस जोड़ी के फैन्स खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

आपको बता दें कि नेहा धूपिया (Neha Dhupia Baby Boy) और अंगद बेदी ने मई साल 2018 में सात फेरे लिए थे और खास बात ये है कि उसी साल 18 नवंबर में दोनों बेटी मेहर के पैरेंट्स बने थे। नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं और जब नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज दी थी तब वह काफी सुर्खियों में आ गई थीं. ऐसे में अब नेहा ने फिर से मां बनने की खबर से उनके फैंस काफी खुश हैं।

वर्कफ्रंट की बात करे तो अंगद को आखिरी बार 2020 में आई फिल्म “गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल” में देखा गया था, जबकि नेहा 2018 में काजोल की मुख्य भूमिका वाली “हेलीकॉप्टर ईला” में नजर आई थीं।

ये भी पढ़े: Jacqueline Fernandez गांधी जयंती के मौके पर बीच क्लीनिंग अभियान में हुई शामिल, देखें तस्वीरें!

ताज़ा ख़बरें