Rajiv Kapoor के निधन पर क्या बोली Mandakini

राजीव कपूर के निधन की खबर सुनकर एक्टर मन्दाकिनी ने क्या कहा ? आइये जानते हैं।

एक्टर और डायरेक्टर राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) के निधन से उनके परिवार और प्रशंसकों को काफी धक्का लगा।  पीछे साल उनके भाई ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का कैंसर से निधन हुआ और इस वर्ष राजीव कपूर हार्ट अटैक के कारण चल बसे।  फिल्म जगत की जानी मानी हस्तियां उनके अंतिम संस्कार में नज़र आयी।  और जो ना आ सके, उन्होंने सोशल मीडिया पर राजीव कपूर को श्रद्धांजलि दी।  हाल ही में मन्दाकिनी (Mandakini) ने भी राजीव कपूर की याद में अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।  
राजीव और मन्दाकिनी सुपर हिट फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ (Ram Teri Ganga Maili) में नज़र आये थे। इस फिल्म से मन्दाकिनी रातों रात स्टार बन गयी थी।  अपनी फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए मन्दाकिनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “भगवान् आपकी आत्मा को शान्ति दे।  मैं आपके साथ बिताय सुन्दर पलों को हमेशा याद करुँगी और वो यादें मेरे लिए हमेशा अमूल्य रहेंगी।”

राजीव कपूर अट्ठावन वर्ष के थे।  9 फरवरी को उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहाँ उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। 

ताज़ा ख़बरें