अपने से छोटे Arjun Kapoor संग रिलेशनशिप पर ट्रोल करने वालों पर भड़की Malaika Arora, कहा -‘जिंदगी बर्बाद….’

Malaika Arora On Trollers : बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने नए वेब शो को लेकर लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। ऐसे में अब उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते पर खुलकर बात की है और इसी के साथ उन्होंने इस दौरान हेटर्स को जमकर लताड़ लगाई है। पढ़ें पूरी खबर।

Malaika Arora On Trollers : ‘प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती है’ और यही साबित किया है बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने। बॉलीवुड की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा Malaika Arora) इन दिनों अपने नए वेब शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ (Moving In With Malaika) को लेकर खूब लाइमलाइट बटोर रही है। इस शो को देख रहे दर्शक भी पसंद कर रहे हैं। ‘मूविंग इन विद मलाइका’ शो मे एक्ट्रेस अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक को लेकर कई खुलासे कर रही हैं। वहीं इन दिनों अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को डेट कर रही मलाइका अरोड़ा ने अपने रिश्ते और शादी के प्लान पर भी खुलकर बात की है। वैसे इस बात पर तो हर किसी की निगाहें टिकी हुई है कि एक्ट्रेस मलाइका अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ कब सात फेरे लेने वाली है। लेकिन अब इस वेब शो के लेटेस्ट एपिसोड में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप पर बात करते हुए ट्रॉलर्स को भी मुंह तोड़ जवाब दे दिया है।

दरअसल आपको बता दे कि ‘मूविंग इन विद मलाइका’ शो के चौथे एपिसोड में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) स्टैंड अप कॉमेडियन बने हुए नजर आती है। जहां उनका यह अंदाज हर किसी को पसंद आता है तो वहीं इस दौरान एक्ट्रेस ने उनके चलने के तरीके, अरबाज खान संग तलाक और अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर ट्रोल करने वालों पर निशाना साधा है और उनको करारा जवाब दिया है। मलाइका ने इस एपिसोड में अपनी ही बहन और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा और फ्रेंड अनुषा डांडेकर पर भी जमकर जोक मारा है और उन्हें रोस्ट किया है। इसके अलावा उन्होंने इस दौरान अर्जुन कपूर को लेकर भी खुलकर बात की है और कहा कि उसे डेट करके उसकी जिंदगी बर्बाद नहीं कर रही हैं।

इस दौरान इस एपिसोड में ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने कहा कि,” दुर्भाग्य से न केवल में बूढी हूं, बल्कि खुद से छोटी उम्र के आदमी को डेट भी कर रही हूं। मेरा यह मतलब है कि मुझमें दम है। मेरा मतलब है कि मैं उसकी लाइफ बर्बाद कर रही हूं, है ना? हर किसी के लिए सिर्फ एक पीएसए, मैं उसकी लाइफ बर्बाद नहीं कर रही हूं।” अपनी इन बातों को आगे बढ़ाते हुए एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने कहा कि,” ऐसा नहीं है कि वह स्कूल जा रहा था, वह पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पा रहा था और मैंने उसे अपने साथ आने के लिए कहा। मेरा मतलब है, हर बार जब हम डेट पर होते हैं, तो ऐसा नहीं है कि वह क्लास बंक कर रहा है। पोकीमॉन पकड़ते समय मैंने उसे सड़क पर नहीं पकड़ा। वह एक बड़ा आदमी है। मर्द है वह। अगर कोई बड़ी उम्र का आदमी छोटी लड़की को डेट करता है, तो वह एक प्लेयर है। लेकिन वही अगर एक बड़ी उम्र की महिला अपने से कम उम्र के आदमी को डेट करती है, तो वह एक काउगर हैं। यह ठीक नहीं है।”

मलाइका अरोड़ा के स्टैंड अप कॉमेडी में भले ही उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर शामिल नहीं हो पाए, मगर उन्होंने एक वीडियो के जरिए दिल खोलकर उनके लिए मैसेज भेजे हैं। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा की अर्जुन कपूर ने जमकर तारीफ की है और फिर उन्हें यह याद दिलाया है कि लोग पहले आप पर हसेंगे और फिर आपके साथ हसेंगे। दरअसल आपको बता दें कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का यह शो यानी कि ‘मूविंग इन विद मलाइका’ डिजनी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा रहा है। वैसे इस शो को दर्शकों द्वारा भी काफी पसंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Kantara OTT Release: Rishab Shetty की फिल्म ‘कांतारा’ के हिंदी दर्शक का इंतजार हुआ खत्म, इस प्लेटफॉर्म पर देखें ब्लॉकबस्टर फिल्म

ताज़ा ख़बरें