Shamshera नहीं संभाल पाई Ranbir Kapoor का करियर ? बॉक्स ऑफिस पर गिरी औंधे मुंह

Shamshera 1st Day Box Office Collection : बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दिया हैं। इस फिल्म ने दर्शकों को निराश कर रिलीज के पहले दिन इतने करोड़ कमाए, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Shamshera 1st Day Box Office Collection : बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मच अवेटेड फिल्म ‘शमेशरा’ (Shamshera) ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दिया हैं। यह फिल्म बीते शुक्रवार यानी 22 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थी मगर इस फिल्म दर्शकों के उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस फिल्म में रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आए हैं। वही इस फिल्म में रणबीर के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी अहम भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।

आपको बता दे कि रणबीर कपूर की फिल्म ‘शमेशरा’ ने पहले दिन सिर्फ 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त की फिल्म ‘शमेशरा’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन दर्शकों की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में रणबीर कपूर के फिल्म ने जहाँ दर्शकों को निराश किया वही इस फिल्म के फर्स्ट डे कलेक्शन ने मेकर्स को निराश कर दिया हैं। शमशेरा (Shamshera) से पहले रणबीर कपूर साल 2018 में रिलीज हुई हिट फिल्म ‘संजू’ में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इसलिए लोगों को रणबीर कपूर से काफी उम्मीदें थीं। मगर शमशेरा ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जितने में नाकामयाब साबित हुई। 

आपको बता दे कि बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘शमशेरा’ (Shamshera) को भारत में 4350 और इसे मिलकर वर्ल्डवाइड 5550 स्क्रीन पर रिलीज किया गया हैं। इतनी स्क्रीन मिलने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को इम्प्रेस करने में असफल साबित हुई। ऐसे में रिपोर्ट्स की माने तो इस तरह से यशराज फिल्म्स की एक और फिल्म फ्लॉप की लिस्ट में शामिल हो गई है। आपको बता दे कि यशराज बैनर की पिछली फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ जिसमे अक्षय कुमार नजर आये थे यह भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। वैसे शमशेरा को करण मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने डकैत का किरदार निभाया है। उनका फिल्म में डबल रोल है। इसके अलावा इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर को रणबीर कपूर के लव इंटरेस्ट के रूप में नजर आई हैं तो वहीं संजय दत्त ने विलेन का रोल किया है।

यह भी पढ़ें : क्या Rakhi Sawant और Adil की लव स्टोरी हैं कोई पब्लिसिटी स्टंट? एक्स गर्लफ्रेंड ने खोली इनके रिश्ते की पोल

ताज़ा ख़बरें