Kareena Kapoor Diwali: कोरोना महामारी के बीच इस साल दिवाली सेलिब्रेशन कुछ अलग ही अंदाज में दिखा। वही बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने इस बार अपने ही अंदाज में दीवाली मनाई। अधिकतर एक्ट्रेसेस ने घर पर ही परिवार के साथ दीवाली का त्योहार मनाना उचित समझा। वहीं अभिनेत्री करीना कपूर खान (kareena Kapoor Khan) अपने बेटे तैमूर (Taimur) के साथ शुक्रवार को धौलाधार की शांत वादियों में वक्त बिताने के लिए धर्मशाला पहुंच गई हैं। करीना के पति अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) भी डलहौजी में फिल्म शूटिंग खत्म करने के बाद धर्मशाला के लिए रवाना हो गए। करीना, सैफ और तैमूर ने यहीँ पर दीवाली का त्योहार मनाया।
सोशल मीडिया पर करीना, तैमूर और सैफ की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। करीना ने अपने परिवार के संग दीपोत्सव का त्योहार मनाया। इतना ही नहीं करीना की बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी धर्मशाला पहुंची हैं। करीना और मलाइका की तस्वीरें भी सामने आई हैं। एक वीडियो में करीना, सैफ, तैमूर के साथ अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी नजर आ रही हैं। बता दें कि सैफ के साथ जैकलीन फर्नांडिस, अर्जुन कपूर और यामी गौतम भी फिल्म की शूटिंग को लेकर धर्मशाला पहुंची। इस साल कोरोना वायरस के चलते बॉलीवुड सितारों ने किसी पार्टी का आयोजन नहीं किया। ज्यादातर सेलेब्स ने इस बार दिवाली अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ ही मनाया।
ये भी पढ़े: Asif Basra ने हिमाचल प्रदेश में किया सुसाइड, कुत्ते के पट्टे से लगाई फांसी
आपको बताते चले सैफ और करीना धर्मशाला के वादियों में तैमूर के साथ कुछ दिन आराम फरमाएंगी। सैफ अली खान डलहौजी में ‘भूत पुलिस’ फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। अब उसी फिल्म की शूटिंग धर्मशाला में होनी है। इसलिए सैफ के साथ करीना और तैमूर यहां कुछ दिन रुक सकते हैं। फिलहाल मायानगरी मुंबई के ये सितारे शोरगुल से दूर धर्मशाला में दिवाली को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। बता दें कि सैफ के साथ जैकलीन फर्नांडिस, अर्जुन कपूर और यामी गौतम भी धर्मशाला में ही हैं।