Brahmastra से लेकर Vikram Vedha तक बॉलीवुड की यह फिल्में इस महीने करेंगी आपका भरपूर मनोरंजन

Movie Releases In September 2022 : सितंबर महीने में बॉलीवुड की कई बिग बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। इस लिस्ट में अक्षय कुमार से लेकर रणबीर कपूर तक फिल्म है शामिल, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Movie Releases In September 2022 : साल 2022 का सितंबर महीना शुरू हो गया है। सिनेमा प्रेमी इस महीने का बड़े ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे क्योंकि इस महीने कई खास फिल्में सिनेमाघरों पर दस्तक देने वाली है। तो वहीं कई ऐसी फिल्में भी है जो बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती भी नजर आने वाली है। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार से लेकर रणबीर कपूर की फिल्म सिनेमाघरों में सितंबर महीने में दस्तक देने वाली है। 

कठपुतली (Cuttputlli)

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म कठपुतली 2 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार हैं। एक पल में अक्षय कुमार के साथ साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। बता दें कि यह फिल्म एचडी प्लेटफार्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

ब्रह्मास्त्र (Brahmastra)

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और उनकी वाइफ आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के अलावा मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन और साउथ सुपरस्टार नागार्जुन भी नजर आने वाले हैं।

चुप (Chup)

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और दुलकर सलमान की फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट और श्रेया धनवंतरी भी अहम किरदार में नजर आएंगी। 

अवतार (Avtar)

जैम्स कैमरून की सुपर डुपर हिट फिल्म अवतार एक बार फिर से दर्शकों के सामने धमाल मचाने के लिए सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।वही इस फिल्म का दूसरा पार्ट 16 दिसंबर को रिलीज होगा।

विक्रम बेधा (Vikram Vedha)

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म विक्रम वेदा 30 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। 

पीएस -1 (PS -1)

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या बच्चन की अपकमिंग फिल्म पोन्नीयन सेलवन -1 इसी महीने 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ साथ कार्थी, तृष्णा और विक्रम जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें :Sunny Deol की फिल्म Chup का मोशन टीज़र हुआ रिलीज, इस दिन आएगा ट्रेलर

Latest Posts

ये भी पढ़ें