Anushka Sharma हुई वायरल गाना ‘बसपन का प्यार’ की दीवानी, पोस्ट शेयर कर कही ये बात, पढ़े पूरी ख़बर

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma Post) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वायरल ब्वॉय सहदेव दिरदो के गाने से जुड़ी एक मीम शेयर किया। इसमें एक शख्स रात में जागता हुआ नजर आ रहा है क्योंकि उसके सिर से सहदेव का गाना नहीं निकल पा रहा है।

‘Bachpan Ka Pyaar’ viral video: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को रात को नींद नहीं आ रही है। वजह सुनकर शायद आप भी अपनी हसी रोक नहीं पाएंगे। दरअसल हालही में अनुष्का ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि किसी ने उनकी नींद चुरा ली है। आपको बता दें वो शख्स विराट कोहली (Virat Kohli) नहीं बल्कि कोई और है। जी हां, दरअसल, एक पोस्ट कर अनुष्का ने बताया कि ‘बसपन का प्यार’ (Baspan Ka Pyar) गाने के लिए वायरल हो रहे छोटे लड़के सहदेव दिरदो (Sehdev Dirdo) ने एक्ट्रेस की नींद चुरा ली है।

आपको बता दे अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma Post) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वायरल ब्वॉय सहदेव दिरदो के गाने से जुड़ी एक मीम शेयर किया। इसमें एक शख्स रात में जागता हुआ नजर आ रहा है क्योंकि उसके सिर से सहदेव का गाना नहीं निकल पा रहा है। अनुष्का (Anushka Sharma) ने अपनी पोस्ट के साथ हंसी के कुछ इमोजी शेयर किए। अनुष्का (Anushka Sharma) ने बास्केटबॉल खिलाड़ी और क्रिकेटर ईशांत शर्मा की पत्नी प्रतिमा सिंह के पेज से मीम को रीपोस्ट किया हैं। सहदेव का गाना ‘बसपन का प्यार’ (Baspan Ka Pyar) आजकल हर किसी के जुबान पर है। गाना पूरी तरह से सोशल मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ हैं।

‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे (Bachpan Ka Pyaar mera bhool nahi jana re)’ को दो साल पहले सहदेव (Sahadev) में तब गाया था, जब सब कुछ सामान्य था और बच्चे स्कूल जाया करते थे। उस समय सहदेव 5वीं में था, तब टीचर के कहने पर क्लास में ये गाना गाया था। ये वीडियो इस कदर वायरल हुआ कि अब देश में इसकी चर्चा है। हाल ही में बादशाह ने उससे संपर्क किया। इसके बाद बादशाह ने सहदेव से वीडियो कॉल पर बात करके उसे चंड़ीगढ़ आने का न्योता दे दिया।

बादशाह के अलावा बुधवार को इस बच्चे से छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने मुलाकात की। सीएम और सहदेव कुमार दिरदो की मुलाकात का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो सहदवे दिरदो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बगल में खड़े हैं और वहां कुछ अन्य लोग भी मौजूद हैं। इसके बाद सहदेव कुमार दिरदो एक बार फिर ‘बसपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ गा कर सभी का मनोरंजन करते हैं।

ये भी पढ़े: Nora Fatehi का जबरजस्त डांस वीडियो सॉन्ग ‘Zaalima Coca Cola’ हुआ रिलीज, देखें VIDEO

ताज़ा ख़बरें