Latest: रणबीर आलिया के बाद अब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लेंगे साथ फेरे, शादी की डेट हुई कंफर्म!

मलाइका अरोड़ा संग अर्जुन कपूर 4 साल के रिलेशनशिप के बाद अब जल्द करेंगे शादी

Malaika Arora-Arjun Kapoor Marriage: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। विक्की कौशल – कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर – आलिया भट्ट की शादी के बाद अब बॉलीवुड की एक और क्यूट कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। मॉडल एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की लव स्टोरी ने काफी सुर्खिया बटोरी है।

अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा एक्टर अर्जुन कपूर को लंबे समय से डेट कर रही है। ऐसे में अब फैंस भी अपने इस फेवरेट कपल को एक साथ देखना चाहते हैं। अब इस खबर ने काफी तेजी पकड़ी है की एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा जल्द ही एक्टर अर्जुन कपूर के साथ शादी करेंगी। अब कब होगी मलाइका और अर्जुन की शादी आइए जानते है।
दरअसल आपको बता दे कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले 4 साल से रिलेशनशिप में है। वही अब पब्लिकली अर्जुन और मलाइका एक साथ स्पॉट भी होते रहते है।

वही अब एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की हैं। मलाइका ने इस इंटरव्यू में बताया की अर्जुन के साथ उनका रिश्ता काफी पॉजिटिव नोट पर है। दोनो एक दूसरे पर बेहद ट्रस्ट और एक दूसरे की केयर करते हैं। मलाइका ने यह भी कहा की अर्जुन कपूर उन्हें हमेशा काफी सपोर्ट करते रहते हैं। और हमेशा उनकी हिम्मत बढ़ाते हैं।

वही अर्जुन कपूर संग शादी के सवाल पर मलाइका ने कहा की आनेवाले सभी समय के लिए वह रेडी हैं। वही खबरों की बाजार गर्म है की इसी साल दिसंबर में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे से शादी कर सकते हैं। यही नहीं बल्कि मलाइका ने था भी जवाब दिया की उनकी जवानी और उनका बुढ़ापा दोनो केवल अर्जुन कपूर के लिए ही हैं। वही अब फैंस भी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। अब देखना होगा कि था कपल कब अपने शादी की प्लान करता है और कब पब्लिकली अनाउंस करते हैं।

ये भी पढ़े: Kartik Aaryan: आख़िरकार ‘दोस्ताना 2’ से निकाले जाने को लेकर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी अपनी चुप्पी, पढ़े पूरी खबर

ताज़ा ख़बरें