इंडियन लुक में दिखा Nisha Pandey का जलवा, सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद आ रही है देसी ब्यूटी

भोजपुरी फिल्मो की मशहूर गायिका निशा पांडेय अक्सर ही सोशल मीडिया पर छायी रहती है। हाल ही में उनके इंडियन लुक को काफी पसंद किया जा रहा है

Nisha Pandey New Look: सुरीली आवाज की धनी भोजपुरी सिंगर निशा पांडेय अपने गाने के बाद सिम्पलीसिटी, फैशन सेंस और डांस के लिए खूब जानी जाती हैं। और इसकी झलक मिलती है सिंगर निशा पांडेय के सोशल मीडिया प्रोफाइल से, जहां वे खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा कहती रहती हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस की एक तस्वीर सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रही है। इसमें उन्होंने दो लाइन शायरी के लिखे हैं और ब्लू ड्रेस में बेहद आकर्षक भी लग रही हैं। उनकी ज्यादातर तस्वीरें भारतीय परिधान में ही होते हैं। और उनके फैंस को उनका देसी ब्यूटी खूब भाता है। यही वजह है कि निशा पांडेय आए दिन अपने फैशन सेंस के साथ सुरीली आवाज को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

निशा पांडेय बेबाक शख्शियत हैं। उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या कहेंगे! अभी हाल ही में उन्होंने भोजपुरी कलाकारों के विवाद पर एक बयान दिया था, जिसमें कहा था कि बबुआन और अहीरान का भोजपुरी में बोलबाला है। इस पर ज्यादा तो कुछ नहीं कहूँगी, लेकिन ये जरूर कहूंगी कि भोजपुरी में ब्राह्मण कलाकारों जैसे रितेश पांडेय, कल्लू व अन्य को उतना समर्थन नहीं दिया जाता है। कोई एक ऐसा ब्राह्मण कलाकार नहीं दिखता जो लीड कर रहा है। रवि किशन भी अपने दम पर स्थापित हुए। अगर वे साउथ और हिंदी फिल्मों में जाकर अच्छा काम नहीं करते तो मुझे नहीं लगता की भोजपुरी में उनको लोग खड़ा करते। वे हमारे आयडल हैं। निशा के इस बयान पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी और कई लोग इसमें सहमत भी नज़र आये। ये थी इनकी बेबाकी का सबूत।

निशा पांडेय को निरहुआ का अभिनय पसंद है। पवन सिंह की आवाज पसंद है। खेसारीलाल यादव की कॉमेडी और स्टेज परफोर्मेंस पसंद है। वे हिंदी गाने भी करती हैं। अब तक हिंदी में लगभग 30 से अधिक गाने आये हैं। यही वजह है कि निशा पांडेय ना ही सिर्फ भोजपुरी जगत में बल्कि हर जगह उनके फैशन सेंस और बेबाकी के चर्चे होते रहते हैं।

ये भी पढ़े: Pramod Premi Yadav और Kajal Yadav की ‘मैं ससुराल नहीं जाऊँगी’ की शूटिंग हुई शुरू

ताज़ा ख़बरें