Khesari Lal Yadav ने राकेश मिश्रा को मिलकर दी ढेरों सारी शुभकामनाएं !!

भोजपुरी सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव को भोजपुरी गाना ‘ए राजा तनी जाए ना बहारिया’ (Ye Raja Jai Na Bahriya) इतना पसंद आया की उन्‍होंने इस गाने के सिंगर राकेश मिश्रा (Rakesh Mishra) को मिलकर खूब सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Khesari Lal Wishes to Rakesh Mishra: साल 2020 का सबसे सफल गाना ‘ए राजा तनी जाए ना बहारिया’ (Ye Raja Jai Na Bahriya) का जलवा आज भी लोगों पर खूब देखने को मिल रहा है। अब इस गाने के कायल भोजपुरी सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) भी हो गए हैं। उन्‍हें यह गाना इतना पसंद आया कि उन्‍होंने इस गाने के सिंगर राकेश मिश्रा (Rakesh Mishra) को मिलकर खूब सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने कहा कि ‘ए राजा तनी जाए ना बहारिया’ एक बेहतरीन गाना है, जो भोजपुरिया ऑडियंस के दिलोदिमाग पर छाया हुआ है।

इस गाने को राकेश मिश्रा ने गाया है। राकेश हमारे छोटे भाई हैं। उनकी प्रतिभा पर कोई संदेह नहीं कर सकता है। हम उनके इस गाने को मिल रही सफलता के लिए बधाई देते हैं और आशा करते हैं कि भोजपुरी इंडस्‍ट्री की बेहतरी के लिए हम सब अपना – अपना योगदान यूं देते रहेंगे।

ताज़ा ख़बरें