Bhojpuri Song: गुंजन सिंह का नया इमोशनल विवाह गीत “बाबा अंगना में मड़वा छवाई दिहा हो” हुआ वायरल

गुंजन सिंह अपने फैन्स के लिए एक मगही विवाह गीत लेकर आए हैं जिसका नाम है "बाबा अंगना में मड़वा छवाई दिहा हो"। देखिये शानदार वीडियो

Gunjan Singh New Bhojpuri Vivah Geet: भोजपुरी के लोकप्रिय सिंगर व सुपर स्टार गुंजन सिंह (Gunjan Singh) अपने फैन्स के लिए एक मगही विवाह गीत लेकर आए हैं जिसका नाम है “बाबा अंगना में मड़वा छवाई दिहा हो” (Baba Angna Me Madwa Chhawai Diha Ho)। इस गाने में ऎक्ट्रेस कलरफ़ुल कॉस्ट्यूम में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और शादी विवाह की रस्मों को इस गाने में आकर्षक रूप से दिखाया गया है।

गुंजन सिंह (Gunjan Singh Instagram) का ये नया गीत गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है जिसमें इमोशंस का तड़का है। गाने को कुछ ही घन्टे में खूब व्यूज मिल रहे हैं।यह गाना गुंजन सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका ने मिलकर गाया है।

आपको बता दे गुंजन सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी के मोस्ट फेमस सिंगर्स में गिने जाते हैं। इनके गानों को यूट्यूब पर मिलियंस में व्यूज मिलते हैं। गुंजन सिंह और अंतरा सिंह ने कई सुपरहिट गाने एक साथ गाए हैं। सोशल मीडिया पर इनके फैंस की संख्या भी लाखों में है। इनका यह नया गाना भी खूब लाइक शेयर किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Akshara Singh Photos: वेकेशन मनाने अक्षरा सिंह पहुँची गोवा में, तस्वीरे कर देगी आपको दीवाना

ताज़ा ख़बरें