Khesari Lal Yadav की फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ को सिनेमाघरों में मिली बम्पर ओपनिंग, दर्शकों में दिखा उत्साह

भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म 'लिट्टी चोखा' रिलीज़ की गई और रिलीज़ के साथ ही फिल्म को बम्पर ओपनिंग मिली

Bhojpuri Movie Litti Chokha Release: इन दिनों देश के किसान कई प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे हैं और ऐसे में बिहार के किसान का बेटा भोजपुरी स्टार ख़ेसारी लाल यादव किसानों की समस्या पर आधारित भोजपुरी फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ दुर्गा पूजा पर दर्शकों के बीच सिनेमाघरों में लेकर आए हैं। फ़िल्म को सिनेमाघरों में बम्पर ओपनिंग मिली है और थिएटर में दर्शकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। यह फिल्म देखने के लिए दर्शकों का ताता सिनेमा हॉल पर लगा हुआ दिखा।


इस फ़िल्म का इंतजार बेसब्री से खेसारी लाल यादव के फैन्स कर रहे थे इसलिए जैसे ही यह सिनेमाघरों में रिलीज हुई दर्शक इसे देखने के लिए थेटर्स में टूट पड़े। सिनेमाघरों के बाहर ऑडिएंस की लंबी लाइन देखी गई। और इस कोरोना काल मे खेसारी लाल यादव की इस फ़िल्म को इस तरह के प्रतिसाद मिलने से निर्माता निर्देशक और इंडस्ट्री में खुशी की लहर छा गई है।


‘लिट्टी चोखा’ का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा.लि. के बैनर तले किया गया है। केन्द्रीय भूमिका में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी हैं। उनकी केमेस्ट्री और देसी अवतार दर्शकों को खूब लुभा रही है।


फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ (Bhojpuri Movie Litti Chokha Release) के निर्माता प्रदीप के शर्मा ने बताया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर दर्शकों को यह फिल्म हमारी तरफ से एक तोहफा है। ‘लिट्टी चोखा’ देश की कहानी को कहने वाली फिल्म है। कहते हैं ना आज भी देश की आत्मा गांवों में बसती है। ऐसे में हमने इसकी कहानी गाँव से निकालकर लाई है, और यही वजह है कि दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं।


हिट मशीन व भोजपुरी के रजनीकान्त कहे जाने वाले ख़ेसारी लाल यादव ने कहा कि मैं एक किसान का बेटा हूँ। मेरे घर में आज भी किसानी की जाती है और समय निकालकर मैं भी खेती में हाथ बटाता हूँ। मैंने अपनी रोजी रोटी के लिए दिल्ली में लिट्टी चोखा भी बेचा है। इसलिए यह फ़िल्म और किसान की समस्या मेरे दिल के करीब है।

ये भी पढ़े: Khesari Lal Yadav की फ़िल्म ‘बापजी’ अब देखे टेलीविजन पर ,पढ़े यहाँ पूरी जानकारी

ताज़ा ख़बरें