Gunjan Singh की अपनी शादी के मंडप से भागने की कोशिश, मजेदार वीडियो “मौगी हमार करिया” हुआ वायरल

भोजपुरी फिल्मो के जाने-माने गायक और एक्टर गुंजन सिंह का नया मगही सॉन्ग 'मौगी हमार करिया' हुआ रिलीज़। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है

Gunjan Singh Latest Song: भोजपुरी के लोकप्रिय सिंगर व सुपर स्टार गुंजन सिंह ने अपनी शादी के मण्डप से भागने की कोशिश की और उसकी वजह यह है कि उनकी होने वाली पत्नी गोरी नही है। यह मामला दरअसल फिल्मी है। गणनायक फिल्म से उनका एक मजेदार गाना “मौगी हमार करिया” रिलीज हुआ है जिसमें ऐसा दिखाया गया है।

गुंजन सिंह का यह नया मगही गीत “मौगी हमार करिया” गणनायक फिल्म्स के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है जिसमें जबरदस्त ड्रामा और एंटरटेनमेंट है। गाने को कुछ ही घन्टे में खूब व्यूज मिल रहे हैं।


यह गाना गुंजन सिंह ने अपनी विशेष शैली मे गाया है। गुंजन सिंह के गानों को यूट्यूब पर मिलियंस में व्यूज मिलते हैं। सोशल मीडिया पर इनके फैंस की संख्या भी लाखों में है। इनका यह नया गाना भी खूब लाइक शेयर किया जा रहा है।


गुंजन सिंह भी इस सांग को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि गणनायक फिल्मस से एक मजेदार गाना आ गया है आपलोग प्यार आशिर्वाद बनाए रहें। यह मेरा एक खास सांग है।” सोशल मीडिया पर उनके फैन्स इस गाने पर खूब अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है “जियो गुंजन भय्या, हिट सांग है।” वहीं एक और फैन का कमेंट है “सुपर से ऊपर गाना है।


वास्तव में गाने का पुरा वीडियो देखकर आप का मूड फ्रेश हो जाएगा। जिस तरह इस का वीडियो फ़िल्माया गया है वो दर्शनीय है। गुंजन सिंह का यह सांग एक अलग कॉन्सेप्ट पर आधारित है। गाने को काफी भव्य पैमाने पर शूट किया गया है। गाने के खूबसूरत लिरिक्स को अमन अलबेला ने लिखा है संगीत दिया है आर्या शर्मा ने।

ये भी पढ़े: Arvind Akela Kallu और Anjali Bharti की आवाज़ में रिलीज़ हुआ छठ गीत ‘गंगा जी के निर्मल पनिया’

ताज़ा ख़बरें