Bhojpuri Industry की आइटम गर्ल Seema Singh बनी मां, बेटे को दिया जन्म, खुद तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

सीमा सिंह ने 11 मार्च को मुंबई में बेटे को जन्म दिया हैं। इस बात की जानकारी खुद सीमा सिंह ने इंस्टाग्राम पर दी।

Bhojpuri Actress Seema Singh Blessed with a Baby Boy: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) की मशहूर आइटम गर्ल सीमा सिंह (Seema Singh) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने सालों से इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक आइटम सॉन्ग दिया हैं। प्रेगनेंसी के दौरान भी सीमा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। एक्ट्रेस अपने पति के साथ अक्सर बेबी बंप फ्लॉंट करते हुए भी स्पॉट की जाती थीं। सीमा सिंह ने 11 मार्च को मुंबई में बेटे को जन्म दिया हैं। इस बात की जानकारी खुद सीमा सिंह ने इंस्टाग्राम पर दी।

आपको बता दे, सीमा सिंह (Seema Singh) ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर किया जिसमे उनके पति बेटे को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। सीमा सिंह ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- Today blessed with baby boy ? It’s a mahadev gift for me ..?❤️ Happy maha Shivratri to all of you ?? #harharmahadevॐ।

ये भी पढ़े: ख़ेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की फ़िल्म ‘आशिक़ी’ की शूटिंग शुरू

Bhojpuri Actress Seema Singh Blessed with a Baby Boy

मां बनने की ख़ुशी सीमा सिंह (Seema Singh) के चेहरे पर साफ़ देखने को मिल रही हैं। साथ ही उनके पति (Seema Singh Husband) सौरव कुमार (Saurav Kumar) भी बच्चे की तरफ बहुत ही प्यार से देख रहे हैं। बच्चे की आने की वजह से ये कपल बहुत ही ज्यादा खुश हैं। फिलहाल सीमा का स्वास्थ बिल्कुल ठीक है। हालांकि, अभी भी हॉस्पिटल में ही भर्ती हैं।

आपको बता दे सीमा सिंह (Seema Singh) ने साल 2019 में पटना के बड़े कारोबारी सौरव कुमार संग शादी के बंधन में बंध गई। हलाकि शादी के बाद से एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर आज भी पहले जैसी ही एक्टिव है जहां वो अपने चाहनेवालों के लिए नई तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर में लगभग 500 से अधिक फिल्मों में आइटम सॉन्ग से सबका दिल धड़काया।

ताज़ा ख़बरें