Samar Singh की ‘धर्मपत्नी’ बनी Yamini Singh, जानिए क्या है पूरा माजरा

भोजपुरी फिल्मो के देसी स्टार समर सिंह और चुलबुली अदाकारा यामिनी सिंह की जोड़ी एक बार फिर दर्शको के बीच नया धमाका लेकर आ रही है

Samar Singh-Yamini Singh New Movie: देसी स्टार समर सिंह का देसी स्टाइल और और देसी लुक के लिए दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं और उनकी आवाज जादू सा असर करता है। करोड़ों दिलों पर राज करते हुए समर सिंह बिंदास गर्ल यामिनी सिंह के एक बार सुर्खियां बटोर रहे हैं। जी हां, समर सिंह ने यामिनी सिंह लव लेटर लिखकर इम्प्रेस किया, फिर फाइटर किंग बने और फिर प्यार के परवाने भी बन गये। इतना सब करने के बाद समर सिंह अब यामिनी को धर्मपत्नी बना रहे हैं।

यह मामला बड़ा ही दिलचस्प है कि मगर रुकिए जरा… यह माजरा पूरा का पूरा फिल्मी है और जिन जिन बातों की चर्चा की गई है वह सब समर सिंह और यामिनी सिंह की फिल्मों के नाम हैं। जी हाँ! समर सिंह ने पहली बार यामिनी सिंह के साथ भोजपुरी फिल्म लव लेटर में एक साथ काम किया था। उसके बाद समर सिंह की होम प्रोडक्शन भोजपुरी फिल्म फाइटर किंग में दूसरी बार वे दोनों स्टार ने एक साथ काम किया। तीसरी बार यानि कि यामिनी सिंह के होम प्रोडक्शन से हैट्रिक मार लिये प्यार के परवाने में, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब चौथी बार फिर एक साथ भोजपुरी फिल्म धर्मपत्नी की शूटिंग वे शुरू कर दिये हैं। वे एक बार फिर रोमांस और रोमांच का तड़का लगाकर अपने फैंस का दिल जीतने वाले हैं।

गौरतलब है कि तन्वी मल्टीमीडिया बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म धर्मपत्नी की विधिवत पूजा अर्चना करके गुजरात के संजान स्थित वृंदावन वाटिका स्टूडियो में शुभ मुहूर्त में शूटिंग शुरू कर दी गई है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में समर सिंह हैं। उनकी धर्मपत्नी की भूमिका में यामिनी सिंह नजर आने वाली है। इस फिल्म के निर्माता दीपक शाह हैं। फिल्म के संजीत कुमार हैं।

समर सिंह और यामिनी सिंह की जोड़ी दर्शको का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। समर सिंह के फैंस और यामिनी सिंह के चाहनेवाले दोनों की जोड़ी को देखने के लिए काफी उत्त्साहित रहते है।

ये भी पढ़े: Dinesh Lal Yadav Nirahua के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए कई भोजपुरी कलाकार

ताज़ा ख़बरें