Dinesh Lal Yadav Nirahua के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए कई भोजपुरी कलाकार

भोजपुरी जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने आज आजमगढ़ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपना नामांकन दर्ज करा दिया

Dinesh Lal Yadav Nirahua Files Nomination: भोजपुरी जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने आज आजमगढ़ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपना नामांकन दर्ज करा दिया। इस मौके पर शामिल होने मुंबई से चल कर आये भोजपुरी फिल्म अभिनेता अमरीश सिंह सहित अन्य कई कलाकार शामिल हुए।

अमरीश सिंह ने आजमगढ़ की जनता से अपील करते हुए कहा कि दिनेश लाल यादव निरहुआ, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री महाराज योगी आदित्यनाथ के सिपाही हैं। इसलिए इस बार आजमगढ़ की जनता उन्हें भारी मतों से जीत दिलाकर लोकसभा भेजने का काम करे। यह आजमगढ़ के विकास के लिए बेहद आवश्यक है।

ये भी पढ़े: Dinesh Lal Yadav Nirahua एक बार फिर उतरे चुनावी मैदान में, Rapper Hiteshwar ने गाना गाकर बढ़ाया हौसला

ताज़ा ख़बरें