Pawan Singh New Song: पावरस्टार पवन सिंह कर रहे है शिल्पी राघवानी से ‘रिष्क लेके इश्क़’, जानिए क्या है पूरा माजरा

भोजपुरी फिल्मो के पावरस्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी का गाना 'देहिया के ठेका लेला ' को काफी पसंद किया जा रहा है

Pawan Singh-Shilpi Raghwani New Song: रिकॉर्ड मशीन, पॉवर स्टार पवन सिंह का रुतबा ऐसा है कि चाहे उनकी फ़िल्म हो या उनके गाने हों रिलीज होते ही यूटयूब पर हंगामा मचा देते हैं। उनके सांग यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में आ जाते हैं। पवन सिंह का नया गाना लेलS रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। इस गाने का टीज़र आते ही लोग गाने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही गाना आउट किया गया यह कुछ घंटो में लाखों व्यूज क्रॉस कर गया है।

सोशल मीडिया पर भोजपुरिया दर्शको द्वारा यह काफी पसंद किया जा रहा है। जिसमे पवन सिंह का लुक काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। उनके साथ अदाकारा शिल्पी राघवानी का अंदाज खूबसूरत दिख रहा है। यह गाना पीआरए फिल्म्स के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह वीडियो खूब भव्य रूप से पिक्चराइज किया गया है।

इस गाने को पवन सिंह ने खूबसूरत आवाज में गाया है। इस के वीडियो को एक कॉन्सेप्ट के अनुसार फ़िल्माया गया है। खुद पवन सिंह ने भी इंस्टाग्राम के अपने ऑफिसियल अकाउंट से इसका लिंक शेयर करते हुए लिखा है कि लेलS का फुल वीडियो पीआरए फिल्म्स से आउट हो गया है।

इस गीत में पवन सिंह के अपोज़िट अभिनेत्री शिल्पी राघवानी अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेर रही हैं। सांग में पवन सिंह का एक स्मार्ट लुक दिख रहा है। इस बेहतरीन वीडियो को डायरेक्ट किया है रवि पंडित ने, जी हां वही रवि पंडित, जिन्होंने पावर स्टार पवन सिंह के साथ पुदिना आ आ आ जैसा सुपर डुपर हिट गाना किया था।

पवन सिंह के गाने लेलs को जिस तरह का रिस्पॉन्स मिल रहा है यह गाना ब्लॉकबस्टर सिद्ध हुआ है। गाना यूटयूब और सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़े: Kallu-Akanksha Dubey Song: अरविन्द अकेला कल्लू संग आकांक्षा दुबे ने लगाया ठुमका, जिसे देख फैंस हो रहे बेकाबू !

ताज़ा ख़बरें