Bhojpuri Hit Song: अरविंद अकेला कल्लू और काजल राघवानी का गर्दा उड़ा देने वाला गाना हो रहा है वायरल

‘कल्लू को पल्लू से बांधोगी कहिया’ (Kallu Ko Pallu Se Bandhogi Kahiya) गाने में अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu Instagram) के साथ काजल राघवानी की जोड़ी नजर आ रही है।

Arvind Akela Kallu Bhojpuri Hit Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) का जादू फैंस के दिलों पर जमकर चलता है। अरविंद अकेला कल्लू के गाने भोजपुरी इंडस्ट्री में जमकर धमाल मचाते हैं। इन दिनों अरविंद अकेला कल्लू के बैक-टू-बैक कई गाने रिलीज हुए हैं जिन्हें भोजपुरी दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।

‘कल्लू को पल्लू से बांधोगी कहिया’ (Kallu Ko Pallu Se Bandhogi Kahiya) गाने में अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu Instagram) के साथ काजल राघवानी की जोड़ी नजर आ रही है। इस गाने में दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। ‘कल्लू को पल्लू से बांधोगी कहिया’ गाने को अब तक 7 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी वीडियो की खूब चर्चा हो रही हैं।

ये भी पढ़े: फिल्म ‘रेस’ की शूटिंग पर Arvind Akela Kallu का हुआ एक्सीडेंट,बुरी तरह हुए जख्मी

अरविंद अकेला कल्लू के इस हिट गाने को खुद अरविन्द ने अपनी आवाज दी है। वहीं उनका साथ शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने दिया है। गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं।

अरविंद अकेला कल्लू के गाने ‘जिये ना देबू का ए पतरको’ (Jiye Na Debu Ka Ae Patarko) को खूब पसंद किया गया। इस गाने को दर्शकों का बेहद प्यार मिला। इस गाने को अब तक 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ये गाना सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। गाने की खूब सराहना की जा रही हैं।

ये भी पढ़े: भोजपुरी स्टार Yash Kumar बने रैपर, नए सॉन्ग ‘बागी बलिया की शान’ हो रहा काफी वायरल

ताज़ा ख़बरें