Amrapali Dubey और Jay Yadav की ‘मेरे रंग में रंगने वाली’ का फर्स्ट लुक पोस्टर किया गया रिलीज

भोजपूरी फिल्मो की खूबसूरत अदाकारा आम्रपाली दुबे और जय यादव की फिल्म 'मेरे रंग में रंगने वाली ' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया है ,देखिये वीडियो में पूरी खबर

Amrapali Dubey Jay Yadav Movie: भोजपुरी के सबसे चहेते और व्यस्त हीरो जय यादव (Jay Yadav) और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की यूट्यूब क्वीन एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे (Amrapali Dubey) की मोस्ट अवेटेड भोजपुरी फिल्म “मेरे रंग में रंगने वाली” (Mere Rang Me Rangane Wali) का फर्स्ट लुक आउट सोशल मीडिया में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी ने कर दिया गया है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से इसका धमाकेदार ट्रेलर 30 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।


निर्माता बी बी जयसवाल की इस फिल्म में जय यादव और आम्रपाली दूबे के अलावा मुख्य भूमिका में मुकेश जायसवाल वह राज प्रेमी हैं। फ़िल्म का फर्स्ट लुक बेहद अट्रैक्टिव है। एक ओर जहां इसमें जय यादव आम्रपाली दूबे के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं वहीं एक पोज़ में जय यादव काफी इंटेंस और गंभीर मुद्रा मे भी दिख रहे हैं। फर्स्ट लुक में आम्रपाली दूबे कई अवतार में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

फ़िल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस पहले लुक को बेहद पसन्द कर रहे हैं और शेयर और लाइक भी कर रहे हैं।फर्स्ट लुक को देखकर दर्शकों के बीच एक उत्सुकता जग गई है।
बी बी जयसवाल प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म मेरे रंग में रंगने वाली के निर्माता बी बी जयसवाल, निर्देशक प्रवीण कुमार गुडुरी हैं।


‘मेरे रंग में रंगने वाली ‘(Amrapali Dubey Jay Yadav Movie) इस रोमांटिक और पारिवारिक फ़िल्म में एक अलग किस्म की कहानी के साथ दर्शकों का फुल टू मनोरंजन है। मेरे रंग में रंगने वाली में केंद्रीय भूमिका में कई भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके सिनेस्टार जय यादव हैं जबकि फिल्म की नायिका करोड़ो दिलों की धड़कन सिनेतारिका आम्रपाली दूबे हैं। साथ ही एमक्स टकाटक स्टार मुकेश जायसवाल इस फ़िल्म से भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में एंट्री कर रहे हैं।


ये भी पढ़े: Khesari Lal Yadav की एक साथ दो फिल्मे हो रही है रिलीज , ‘लिट्टी चोखा ‘ के मेकर्स ने रिलीज पर दिया बड़ा बयान

ताज़ा ख़बरें