Yo Yo Honey Singh का प्यार मंजिल तक पहुंचने पहले ही हुआ खत्म, ब्रेकअप से दूसरी शादी का सपना टूटा

यो यो हनी सिंह रैप गायकी के अंदाज़ से हसीनाओं के साथ ही साथ फैन्स का दिल भी जीत रहे हैं। बावजूद इसके हनी सिंह की अपनी लाइफ में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। खबर है कि उनका ब्रेकअप हो गया है

Yo Yo Honey Singh Tina Breakup: मशहूर रैपर व सिंगर यो यो हनी सिंह अपने प्रोजक्ट्स को लेकर काफी बिजी रहते हैं। यो यो हनी सिंह का एक गाना सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान के लिए रिलीज हुआ है। जिसके बोल लेट्स डांस छोटू मोटू हैं। सोशल मीडिया पर इसे खूब पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा हनी सिंह का एक और गाना नागिन भी रिलीज हुआ है। जिसमें वो अपनी रैप गायकी के अंदाज़ से हसीनाओं के साथ ही साथ फैन्स का दिल भी जीत रहे हैं। बावजूद इसके हनी सिंह की अपनी लाइफ में कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, हनी सिंह का अपनी गर्लफ्रेंड टीना थडानी से ब्रेकअप हो गया है। यो यो हनी सिंह पिछले एक साल से टीना को डेट कर रहे थे। टीना भी हनी सिंह के साथ खुश थी। लेकिन एक साल बाद ही दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आ गई और फिर दोनों आपसी रजामंदी से अलग हो गए हैं। टीना ने इस बारे में कभी भी खुल कर नहीं बोला है लेकिन हनी सिंह ने अपने रिश्तों को लेकर कई मीडिया से बातचीत भी की थी।

इन दोनों के बीच अलगाव की नौबत क्यों आई, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। ब्रेकअप होते ही खबर है कि दोनों ने अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साथ में ली हुई सारी फोटोज को डिलीट कर दिया है। हनी जहां इसे लेकर खुलकर बात कर रहे हैं, वहीं इसके अलट टीना थडानी इससे उबरने की कोशिश कर रही हैं और अपने काम पर फोकस कर रही हैं।

आपको बता दें कि हनी सिंह ने अपनी पहली वाइफ को तलाक देने के बाद टीना को पिछले साल से डेट करना शुरू किया था। हनी सिंह का ये प्यार अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाया और दोनों में ब्रेकअप हो गया। हनी सिंह ने अपने पहली वाइफ से पिछले साल सितंबर में तलाक लिया था। दोनों की शादी 2011 में हुई थी।

ये भी पढ़े: बॉलीवुड में भेदभाव को लेकर Asha Parekh ने उठाए सवाल, बोली Amitabh Bachchan को काम और हमें…

ताज़ा ख़बरें