बॉलीवुड में भेदभाव को लेकर Asha Parekh ने उठाए सवाल, बोली Amitabh Bachchan को काम और हमें…

गुजरे जमाने की दो मुख्य अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में जेंडर भेदभाव पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि आज अमिताभ बच्चन के लिए भूमिकाएं लिखी जा रही हैं लेकिन उनके लिए कोई नहीं लिख रहा

Asha Parekh And Tanuja On Bollywood: बॉलीवुड इंडस्ट्री पर जेंडर भेदभाव को लेकर काफी अरसे से आरोप लगते रहे हैं। महिलाओं और पुरूष एक्टरों के काम करने का पैमाना काफी अलग है। दोनों के फीस में तो और असमानताएं हैं। किसी विशेष अवसर जैसे महिला दिवस पर हम समानता की बात तो करते हैं लेकिन उसे लागू नहीं करते हैं। ये कहानी हर जगह की है। बॉलीवुड में भी पिछली एक सदी से ऐसा ही चलता आ रहा है। ये चर्चा इसलिए क्योकि फिल्म इंडस्ट्री की दो अहम अदाकाराओं ने इस पर अब अपनी बात रखी है। ये दो अभिनेत्रियां हैं आशा पारेख और तनुजा।

दोनों ही गुजरे जमाने की कमाल की अदाकारा रही हैं। आशा पारेख को तो जुबली गर्ल के नाम से बुलाया जाता था। तो वहीं तनुजा की अदाकारी भी बेमिसाल रही है। तनुजा ने भी कई शानदार फिल्में सिनेमा को दी हैं। आजकल ये दोनों ही किसी फिल्मी पार्टियों में नजर आ जाती हैं। फिल्मों से दूर हैं क्योकि इन्हे इनके मुताबिक काम नहीं मिलता। इन दोनों ने हाल ही में कहा कि वो नहीं चाहती हैं कि उन्हे दादी,मां और नानी की भूमिकाएं मिले। वो भी इस उम्र में फिल्म की लीड एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। जैसा कि अमिताभ बच्चन करते हैं।

इस उम्र में अमिताभ बच्चन के लिए तमाम तरह के रोल्स लिखे जा रहे हैं और वो उनमें काफी बिजी हैं। लेकिन हमारे लिए कोई रोल्स नहीं लिखता। काम के ऑफर आएंगे तो दादी,नानी और मां के किरदार,जिनकी फिल्म में कोई अहमियत नहीं रहती है।

आशा पारेख ने ये कह कर एक बार फिर से जेंडर भेदभाव का उजागर कर दिया है। उनका कहना है कि वो भी इस उम्र में सशक्त भूमिकाएं करना चाहती हैं जो फिल्म में महत्वपूर्ण हो। लेकिन उनके लिए रोल नहीं लिखे जा रहे हैं। आशा पारेख ने ये भी कहा कि पहले शादी के बाद करियर खत्म हो जाता था पर आज के अधिकतर हीरो 50 से ऊपर के हैं और वो 20-20 साल के बच्चों के साथ काम कर रहे हैं। पर हमारे लिए कुछ नहीं है। हम भी काम करना चाहते हैं लेकिन अच्छा काम करने की ख्वाहिश है। तनुजा ने भी आशा पारेख की हां में हां मिलाते हुए कहा कि यही वजह है कि हम आज फिल्मों से दूर हैं।

तनुजा ने ये भी कहा कि उन्होने हमेशा अपने नियमों के मुताबिक लाइफ को जिया है। और उसी हिसाब से वो आगे भी जिंदगी को जीने की कोशिश करेंगी। उन्होने आगे कहा कि महिलाओं को खुद पर भरोसा करना होगा कि कोई भी काम असंभव नहीं है। वो सबकुछ कर सकती हैं।

ये भी पढ़े: फैंस को Jawan और Tiger 3 नहीं बल्कि Akshay Kumar की इस फिल्म का है बेसब्री से इंतजार

ताज़ा ख़बरें