जब Dimple Kapadia के साथ रोमांटिक सीन करते वक्त बेकाबू हो गए थे Vinod Khanna, कट बोलने के बाद भी एक्ट्रेस से लिपटे रहे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी फिल्म की शूटिंग के वक्त विनोद खन्ना डिंपल कपाडिया के साथ एक रोमांटिक सीन करते वक्त थोड़ा बहक गए थे

When Vinod Khanna Forcefully Kissed Dimple Kapadia: 06 अक्टूबर 1946 को जन्मे विनोद खन्ना ने हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। जिसमें उनकी पहली फिल्म मन का मीत से लेकर मेरे अपने,मुकद्दर का सिकंदर,मेरा गांव मेरा देश,सच्चा झूठा,आन मिलो सजना और बाद में बतौर हीरो हेरा फेरी, सीआईडी, जुर्म, लेकिन, दयावान और कुर्बानी जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल है। शाहरूख खान की तरह ही विनोद खन्ना ने भी निगेटिव रोल्स के जरिए अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी और बाद में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सबसे बड़े प्रतिस्पर्धी कलाकार बनकर सामने आए। पर करियर की बुलंदी पर विनोद खन्ना ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे कि उनका स्टारडम हमेशा के लिए छिन गया और वो था विनोद खन्ना का ओशो की शरण में जाने का फैसला।

हालाकि विनोद खन्ना ओशो आश्रम में कुछ ही साल रहे और आश्रम से मोहभंग होने के बाद फिर से अपनी फिल्मी और निजी जिंदगी को नए सिरे से जीना शुरू किया। इस दौरान महेश भट्ट ने उनका साथ दिया और विनोद खन्ना के साथ दो फिल्में साइन की। ये फिल्में थी जुर्म और प्रेम धर्म। वापसी के बाद विनोद खन्ना ने कई फिल्में एक साथ साइन की थी। इसलिए वो डबल शिफ्ट में शूटिंग कर रहे थे। प्रेम धर्म की शूटिंग वो एक्ट्रेस डिंपल कपाडिया के साथ कर रहे थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी फिल्म की शूटिंग के वक्त विनोद खन्ना डिंपल कपाडिया के साथ एक रोमांटिक सीन करते वक्त थोड़ा बहक गए थे और डिंपल को लगातार किस व अपने बांहों में जकड़ते रहे।

रिपोर्ट्स की माने तो महेश भट्ट को फिल्म के लिए एक बेड सीन की जरूरत थी। जिसमें विनोद खन्ना बिस्तर पर सोने जा रहे हैं और सोने से पहले वो डिंपल को किस करके गले लगाकर सोना था। इस सीन की शूटिंग के लिए कई एंगल से सीन लेना था। सब कुछ ओके हो गया था। फिर महेश भट्ट ने सोचा क्यों न एक वाइड एंगल दूर का शॉट लिया जाए। फिर सबने एक्शन बोला और थोड़ा दूर चले गए। एक्शन बोलने के बाद विनोद खन्ना फिर डिंपल को किस करके गले लगाते रहे। हालाकि महेश भट्ट ने कट बोला था लेकिन दूर होने की वजह से विनोद खन्ना को सुनाई नहीं दिया और वो अपने शॉट में लगे रहे। विनोद खन्ना ऐसा करते करते डिंपल में फिर ज्यादा एनवॉल्व हो गए। डिंपल को भी लगा कि अब विनोद कुछ ज्यादा ही सीमा लांघ रहे हैं तो वो घबरा गई। मामले को बिगड़ता देख महेश भट्ट व बाकी स्टाफ फिर दौड़कर पास आया को कई बार कट बोलने के बाद विनोद खन्ना ने डिंपल को छोड़ा।

डिंपल फिर भागकर मेकअप रूप में चली गई। मामला बिगड़े इससे पहले ही महेश भट्ट ने सब संभाल लिया और कहा कि विनोद ने ऐसा नशे में कर दिया। अब क्योकि उन्होने लंबे समय से इस तरह के सीन्स नहीं किया था। इसलिए वो बहक गए थे। इसके लिए विनोद खन्ना ने डिंपल कपाडिया से मांफी मांगी। तब जाकर मामला शांत हुआ। हालाकि इसे लेकर कभी किसी ने भी कोई पुष्टि नहीं की। ये महज अफवाह भी हो सकता है। लहरें इस खबर की पुष्टि नहीं करता है। मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर ये खबर बनाई गई है।

ये भी पढ़े: Shocking! Neena Gupta का यूपी के बरेली एअरपोर्ट के VIP Lounge में NO ENTRY पर छलका दर्द, वीडियो शेयर कर बोली मैं अभी तक…

ताज़ा ख़बरें