क्यों एक-दूसरे के जानी दुश्मन बन गए थे Shahrukh-Salman? एक दूजे से करने लगे थे नफरत!

शाहरुख और सलमान ने अपने करियर में 'करण अर्जुन' में एक साथ काम किया था जिसमें उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया।

सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान को बॉलीवुड का ‘करण-अर्जुन’ भी कहते हैं। जहां इन दोनों की दोस्ती काफी सुर्खियों में रहती है तो उनकी दुश्मनी भी किसी से छुपी नहीं है। जी हां.. यह दो ऐसे स्टार रहे हैं जो अपनी दोस्ती के साथ-साथ अपनी दुश्मनी को लेकर भी जाने जाते हैं। आज हम बात करेंगे सलमान और शाहरुख खान की दुश्मनी के बारे में कि आखिर ऐसा क्या हुआ था इन दोनों के बीच? जो यह दोनो एक दूसरे के दुश्मन बन बैठे थे। तो चलिए डिटेल में जानते हैं क्या है पूरा मामला?

कैटरीना की पार्टी में हुआ था झगड़ा
सबसे पहले हम आपको बता दे कि शाहरुख और सलमान ने अपने करियर में ‘करण अर्जुन’ में एक साथ काम किया था जिसमें उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। इसके बाद इन दोनों ने ‘कुछ-कुछ होता है’ और ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ जैसी फिल्मों में भी काम किया लेकिन इसी बीच इन दोनों की दुश्मनी हो गई। दरअसल, साल 2011 की बात है जब मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के बर्थडे के दौरान एक बड़ी पार्टी रखी गई थी। इसमें शाहरुख खान भी शामिल हुए थे।

कहा जाता है कि इसी पार्टी के बीच शाहरुख और सलमान में झगड़ा हो गया था। इसके बाद तो मानो हर तरफ इन दोनों के ही चर्चा शुरू हो गए थे। वहीं सलमान खान ने तो यह भी कह दिया था कि, “अब सिर्फ ईश्वर ही हमें मिला सकते हैं और ऐसा कभी नहीं होगा।” इस झगड़े के बाद सलमान और शाहरुख ने करीब 5 साल तक बात नहीं की।

बुरे वक्त में एक दूसरे के साथ थे
इनकी दुश्मनी भले ही हो गई थी लेकिन समय-समय पर यह दोनों एक दूसरे के बुरे दौर में हमेशा खड़े नजर आए। जी हां साल 2013 में सलमान और शाहरुख को बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में देखा गया। इसके बाद साल 2015 में जब सलमान खान को हिरण केस में जेल हुई थी तो शाहरुख उनसे मिलने पहुंचे थे। उसके बाद साल 2018 में इन दोनों की दुश्मनी हमेशा के लिए खत्म हो गई।

इसके बाद जब हाल ही में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग केस में फंसाया गया तब सलमान खान उनके साथ डटकर खड़े रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने दोस्त शाहरुख को बड़ा हौसला दिया।

ये भी पढ़ें: उन्होंने मेरी Love Life बर्बाद कर दी.. जब Swara Bhaskar ने Shahrukh Khan पर लगाया था इल्जाम!

ताज़ा ख़बरें