उन्होंने मेरी Love Life बर्बाद कर दी.. जब Swara Bhaskar ने Shahrukh Khan पर लगाया था इल्जाम!

स्वरा भास्कर साल 2023 में फहाद अहमद के साथ शादी रचाई और इसके बाद उनके घर बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम राबिया रखा।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। स्वरा एक ऐसी अभिनेत्री है जो फिल्मों से लेकर राजनीति और अन्य गंभीर मुद्दों पर अपनी राय रखना पसंद करती है और उनका यही अंदाज उन्हें इंडस्ट्री की बाकी अभिनेत्री से अलग बनाता है। स्वरा भास्कर का नाम उन दिनों काफी सुर्खियों में रहा था जब उन्होंने अपनी लव लाइफ के बर्बाद होने का इल्जाम शाहरुख खान पर लगाया था। आज 9 अप्रैल को स्वरा भास्कर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती है, तो चलिए जानते हैं स्वरा भास्कर से जुड़ा यह किस्सा क्या था?

क्या बोली थीं स्वरा?
दरअसल, स्वरा भास्कर जब अपनी फिल्म ‘चार यार’ के प्रमोशन में जुटी हुई थी तभी उन्होंने अपनी लव लाइफ के बारे में खुलासा किया था। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया था कि, शाहरुख खान और आदित्य चोपड़ा की वजह से उनकी लव लाइफ बर्बाद हो गई।

स्वरा ने अपने बयान में कहा था कि, “मैं आदित्य चोपड़ा सर और शाहरुख खान को ब्लेम करूंगी मेरी लव लाइफ खराब करने के लिए। मैंने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे उस उम्र में देखी जब सब ये सपने देखना शुरू करते हैं। तब ही से मैं अपने राज की तलाश में हूं। जो राज और शाहरुख खान जैसा दिखता हो। मुझे कई साल लगे ये रियलाइज करने में कि राज इस दुनिया में हो ही नहीं सकता है।”

इस दौरान स्वरा ने कहा था कि, “मैं रिलेशनशिप को निभाने में अच्छी हूं। सिंगल लाइफ मुश्किल होती हैं। ये ऐसा है जैसे आप कचरे में से कुछ अच्छा चुन रहे हो।”

एक बेटी की मां हैं स्वरा
खैर कुछ वक्त के बाद स्वरा की जिंदगी में प्यार ने दस्तक दी है। बता दें स्वरा भास्कर साल 2023 में फहाद अहमद के साथ शादी रचाई और इसके बाद उनके घर बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम उन्होंने राबिया अहमद रखा। बता दें स्वरा काफी लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई है। वह इन दिनों मदरहुड इंजॉय कर रही है।

ये भी पढ़ें: Swara Bhaskar का अटपटा पोस्ट, शादी के 1 साल बाद कहा- मूर्ख ही जल्दबाजी करते हैं, हमारे बीच मतभेद..

ताज़ा ख़बरें