बॉलीवुड इंडस्ट्री की पापुलर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। ऐश्वर्या ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। वहीं मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ उन्होंने शादी रचाई और उनकी जोड़ी भी खूब जंचती है लेकिन पिछले कुछ दिनों से लगातार ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी बीच हम आपको बताएंगे ऐश्वर्या और अभिषेक से जुड़ा एक ऐसा मामला जब अभिषेक ने सरेआम ऐश्वर्या का हाथ झटक दिया था जिसके बाद वह काफी सुर्खियों में रही थी।
अनंत राधिका की शादी में नजर आई थीं ऐश्वर्या
सबसे पहले तो हम आपको यह बता दे कि ऐश्वर्या राय को हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी में स्पॉट किया गया। हैरानी वाली बात यह है कि अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार एक साथ नहीं दिखाई दिया। जहां उनका बेटा यानी कि अभिषेक, बेटी श्वेता, पत्नी जया बच्चन, दामाद और उनके बच्चे अलग नजर आए। जबकि ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या बच्चन अलग नजर आई। ऐसे में एक बार फिर से यूजर्स ने यह कयास लगाना शुरू कर दिया है कि क्या वाकई ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच कुछ अनबन चल रही है जिसकी वजह से परिवार अलग-अलग टुकड़ों में आया?
👀👀👀👀 pic.twitter.com/sTq1x7KOdm
— Groovy (@BibaswanM) July 13, 2024
सरबजीत के दौरान हुआ था मामला
वैसे इन सब के पीछे ऐश्वर्या और अभिषेक की एक और तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें यह दोनों एक दूसरे के साथ नजर आए थे, साथ ही उनकी बेटी आराध्या भी दिखाई दी थी। लेकिन अभी हम जो बताए बताने जा रहे हैं वह ऐश्वर्या की फिल्म ‘सरबजीत’ की स्क्रीनिंग के दौरान का मामला है। इस दौरान ऐश्वर्या का पूरा परिवार साथ नजर आया था। हुआ यूं था कि, स्क्रीन के दौरान ऐश्वर्या-अभिषेक एक दूसरे के साथ पैपराजी को पोज दे रहे थे। ऐश्वर्या अभिषेक से फोटो क्लिक करवाने के लिए कह रही थी लेकिन अभिषेक उन्हें छोड़कर चले गए।
रोने लगी थीं ऐश्वर्या
इस दौरान ऐश्वर्या की आंखों में आंसू तक आ गए थे जिन्हें देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया था। हालांकि अभिनेत्री ने यहां पर खुद को बहुत अच्छे से संभाल लिया और जमकर पोज दिए। लेकिन जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अभिषेक को बुरी तरह ट्रोल किया गया था। हालांकि इस पर ना तो कभी ऐश्वर्या ने कोई रिएक्ट किया और ना ही अभिषेक बच्चन ने इस पर बात की। बता दे ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी साल 2017 में हुई थी। इसके बाद उनके घर साल 2011 में बेटी आराध्या का जन्म हुआ।
ये भी पढ़ें: जब Rekha ने अमिताभ बच्चन की बहू Aishwarya को लिखा था खत, कही थी अपने दिल की बातें!